छत्तीसगढ़

आपकी यह हालत देखकर दुख हुआ…, चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाने पर ट्रोल्स ने एक्टर को सुनाई खरी-खोटी

नईदिल्ली : प्रकाश राज हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया का पॉपुलर प्लटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रकाश राज का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को लेकर एक्टर बुरी तरह से फंस गए हैं और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अभिनेता को चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया है।

प्रकाश राज ने साझा की तस्वीर
बता दें कि एक ओर जहां देशभर के लोग चंद्रयान 3 को लेकर गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इसका मजाक बना रहे हैं। इसमें प्रकाश राज का नाम शामिल है।  दरअसल, अपनी पोस्ट में प्रकाश राज ने लिखा है कि यह देखिए चंद्रयान -3 की पहली झलक। इस पोस्ट के साथ प्रकाश राज ने मून मिशन को लेकर मजाक वाली तस्वीर भी साझा की है, जिसके बाद लोग अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर सके।

क्या बोले ट्रोल्स
एक शख्स ने तो प्रकाश राज को यहां तक कह दिया कि आप ऐसा करके किसी विशेष पार्टी का नहीं, बल्कि समस्त राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं। वहीं दूसरे शख्स ने कहा, किसी शख्स से नफरत करना और अपने देश से नफरत करना दोनों में जमीन-आसमान का अंतर है। आपकी यह हालत देखकर दुख हुआ। वहीं एक और ट्रोल ने कहा, आप इतना नीचे गिर गए हैं…शर्म आती है कि आप एक देशवासी हैं…मुझे इसरो पर गर्व है…जय हिंद।

इससे पहले भी दिए विवादित बयान
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब प्रकाश राज ने ऐसा कोई विवादित ट्वीट किया है। इससे पहले भी एक्टर कई बार राजनीतिक तौर और व्यक्तिगत तौर पर नेता और अभिनेताओं को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं, जिसको लेकर उनको अक्सर ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है।