Home » राष्ट्रीय » शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने श्रद्धा के साथ उसकी बहन और ड्राइवर दानिश को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों को मंगलवार को ही लखनऊ लाया जाएगा। श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद शिवा शर्मा मामले में आगे की जांच और पूछताछ की जाएगी।

UP: Model Shraddha Dubey arrested from Nagpur in Shiva Sharma murder case, sister and driver also arrested
गिरफ्तारी की तस्वीर सामने आईं।
आगरा के होटल में 24 घंटे रुकी थी

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में 50 हजार रुपये की इनामी आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर नया खुलासा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा आगरा के ताज नगरी फेज-1 स्थित ओम पैलेस होटल में करीब 24 घंटे तक रुकी थी। होटल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, 17 अक्टूबर की सुबह 6:33 बजे श्रद्धा से जुड़ी बताई जा रही एक गाड़ी ओम पैलेस होटल पहुंची। इसके करीब 20 मिनट बाद, सुबह 6:53 बजे श्रद्धा होटल में दाखिल हुई। गाड़ी का नंबर यूपी 32 आरटी 8043 बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट में गाड़ी की तस्वीर सामने आने का भी दावा किया गया है।

अखिलेश ने सरकार को घेरा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सरकार पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सामान्य केस नहीं है। यह मामला सरकार को ले डूबेगा। माना जा रहा अखिलेश यादव का इशारा श्रद्धा हाईप्रोफाइल कनेक्शन की ओर था, जिसमें कई नामचीन और रसूखदार लोग शामिल हैं।

फरारी के दौरान श्रद्धा ने पहला वीडियो जारी करते हुए नामचीन और रसूखदार से उसका नाम नहीं जोड़ने की बात कही थी। वहीं, कारोबारी शिवा को धमकाते हुए पुराने वायरल ऑडियो में भी श्रद्धा उसकी शिकायत किसी सर से करने की बातें कह रही थी।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram