Home » कोरबा » कोरबा: अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत

कोरबा: अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत

कोरबा। जिले में विजयादशमी के दिन हिट एंड रन का मामला सामने आया है. अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा करतला थाना क्षेत्र के रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर हुआ है. दोनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है

EV स्कूटी सवार चाचा-भतीजा की मौत

मृतकों की पहचान 24 वर्षीय यशवंत गुप्ता और 20 वर्षीय शुभम गुप्ता के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, नोनबिर्रा में नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी. विजयादशमी के दिन दोपहर में प्रतिमा विसर्जन के बाद दोनों युवक इलेक्ट्रिक बाइक से पंडित के यहां सामान छोड़ने गए थे. वहां से वापस लौटते समय रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर शाम करीब 4 बजे वे तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

Facebook
X
WhatsApp
Telegram