छत्तीसगढ़

वीडियो : मतलब उ लोग कहेंगे तभी…, इंडिया बनाम भारत की लड़ाई में कूदे तेज प्रताप यादव

पटना: भारत बनाम इंडिया के विवाद में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी गुरुवार को प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा। पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा, ”मतलब उ लोग रखेंगे तभी भारत का नाम भारत रहेगा।”

तेज प्रताप यादव ने कहा, ”पहले से ही भारत का नाम है भारत। मतलब भारत का नाम पहले ही तय है। इंडिया भी नाम हैं। भारत भी है। लोग दोनों ही बुलाते हैं। फिर उ लोग काहे भारत नाम रख रहे हैं।”