छत्तीसगढ़

नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 83.80 मीटर दूर थ्रो फेंका, दूसरे स्थान पर पहुंचे

नईदिल्ली : भारत के सुपरस्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा प्रतिष्ठित डायमंड लीग के फाइनल में अपने खिताब की रक्षा के लिए उतरे हैं। 25 वर्षीय नीरज ने पिछले साल डायमंड लीग में स्वर्ण पदक जीता था। इस सीजन उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने पिछले महीने पहली बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था। यदि नीरज स्वर्ण जीत लेते हैं तो वह डायमंड लीग खिताब का बचाव करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

पहला थ्रो: नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा। वह पहले राउंड के बाद आखिरी स्थान पर हैं। वहीं, चेक गणराज्य के जाकुब वादलेच शीर्ष पर चल रहे हैं। उन्होंने पहले राउंड में 84.01 मीटर दूर थ्रो फेंका। 

दूसरा थ्रो: नीरज ने इस बार शानदार वापसी की। उन्होंने 83.80 मीटर दूर थ्रो फेंका। इसके साथ ही वह दूसरे स्थान पर आ गए। उनके प्रतिद्वंद्वी वादलेच का दूसरा प्रयास फाउल करार दिया गया। इसके बावजूद वह पहले स्थान पर हैं।

तीसरा थ्रो: नीरज का तीसरा थ्रो दूसरे के मुकाबले कमजोर रहा। उन्होंने 81.37 मीटर दूर थ्रो फेंका। वादलेच का तीसरा प्रयास भी फाउल करार दिया गया। वह शीर्ष पर कायम हैं। फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर ने 83.74 मीटर दूर थ्रो फेंका। वह तीसरे स्थान पर आ गए।

चौथा थ्रो: नीरज का चौथा थ्रो फाउल करार दिया गया। वह लय में नजर नहीं आ रहे हैं। उन्हें पहले स्थान पर पहुंचने के लिए दो मौके और मिलेंगे। ओलिवर हेलेंडर का भी चौथा थ्रो फाउल हो गया। वह तीसरे स्थान पर कायम हैं। वहीं, पहले पायदान पर चल रहे वादलेच का भी प्रयास भी फाउल करार दिया गया।

डायमंड लीग के नियम
डायमंड लीग के फाइनल में पहुंचने के लिए एथलीट्स को डायमंड लीग के ही चार अलग-अलग चरणों में खेलना होता है। सभी को मिलाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सात एथलीट्स डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं। इनमें से नीरज ने तीन कॉम्पिटीशन खेले और 23 पॉइंट लेकर वह शीर्ष तीन में जगह बनाने में कामयाब रहे।

नीरज का डायमंड लीग के चरणों में कैसा रहा प्रदर्शन
नीरज ने इस साल दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 88.67 मीटर दूर भाला फेंका था, जबकि लुसान डायमंड लीग में वह 87.66 मीटर के साथ जीते थे। ज्यूरिख डायमंड लीग में 85.71 के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।