वेलिंगटन। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने 199 रन का टारगेट सिर्फ 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज दो मैच बाकी रहते ही जीत ली है।
अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर सेंचुरी पूरी कर ली। वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए। इन दोनों की पार्टनरशिप के दौरान भारत ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े।
भारत ने सिर्फ 5 ओवर में 100 पूरे कर लिए। यह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम शतक है। भारत ने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। 6 ओवर में भारत ने बिना विकेट खोए 118 रन बना लिए।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए थे।




