छत्तीसगढ़

भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा चक्रवात तेज, 25 अक्टूबर को यमन और ओमान के बीच से गुजरेगा

नई दिल्ली। चक्रवात ‘तेज’ एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। 22 अक्टूबर तक इसके भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अरब सागर के ऊपर तूफान 25 अक्टूबर की सुबह के आसपास अल गैदा (यमन) और सलालाह (ओमान) के बीच से गुजरने की संभावना है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘ चक्रवात ‘तेज’ सोकोट्रा (यमन) से लगभग 550 किमी पूर्व दक्षिण पश्चिम अरब सागर पर है। अगले 24 घंटों के दौरान यह तीव्र हो जाएगा। 25 अक्टूबर की सुबह के आसपास अल गैदाह (यमन) और सलालाह (ओमान) के बीच यमन ओमान तटों को पार करेगा।’

अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलेगा

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर दबाव एक गहरे दबाव में बदल गया है। इसमें आगे यह भी कहा गया है कि यह अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। IMD ने आगे कहा कि चक्रवाती तूफान 22 अक्टूबर की शाम के दौरान और तेज होकर गंभीर चक्रवाती तूफान (एससीएस) में बदल सकता है।

22 अक्टूबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान में होगा तब्दील

IMD ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘दक्षिण पश्चिम अरब सागर पर दबाव सोकोट्रा (यमन) से लगभग 880 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में डीप डीप्रेशन तक बढ़ गया है। अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर सीएस में तीव्र होने की संभावना है और 22 अक्टूबर की शाम को एससीएस में और तीव्र हो जाएगा।

इससे पहले, मौसम विभाग ने कहा था कि दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र एक डिप्रेशन में बदल गया है। इसके 21 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। इसमें कहा गया है कि 22 अक्टूबर तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की भी संभावना है और यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिण ओमान और आसपास के यमन तटों की ओर बढ़ता रहेगा।