छत्तीसगढ़

बूढ़े आदमी को बना दिया दूल्हा, धूमधाम से निकली बारात बिना दुल्हन के लौटी; सच्चाई जान पकड़ लेंगे माथा

नरैनी। यूपी के नरैनी में एक अनाेखा मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग आदमी को दूल्हा बना दिया गया और उसकी शादी करवाने के लिए बारात निकाली गई। बारात में धूमधाम से लोग शामिल हुए। धूम ऐसी कि गाजे-बाजे के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए, लेकिन आखिर में कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात लौटानी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, घटना उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की है। बांदा के नरैनी तहसील में गांव रिसौरा में यह बारात निकाली गई। बताया गया कि कुछ लोगों ने मजाकिया लहजे में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को दूल्हा के वेश में सजाया।

यह है मामले की सच्चाई

बताते हैं कि गांव के कुछ युवकों ने उसे शादी कराने का झांसा दिया। घर में बाकायदा उसका मंडप सजाकर कुछ रस्में भी करवाईं। इसके बाद गांव में ई-रिक्शा से देवी मंदिरों की पूजा करते हुए पूरे गांव में निकासी कराई।

इसमें औरतें, पुरुष और बच्चे भी कुछ शामिल हुए। हालांकि, बाद में यह सिर्फ मजाक ही निकला। बताते हैं बुजुर्ग के दो बेटे व तीन बेटियां हैं। वृद्ध की बारात निकासी के बाद मुहूर्त न होने का बहाना कर युवकों ने उसे वापस घर में छोड़ दिया।