छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; तीन की मौके पर मौत

बालोद। बालोद जिला स्थित डोंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। तेज रफ्तार मारुति सुजुकी ब्रीजा ने दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। दुपहिया वाहन सवार की तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सवार मौके से फरार हो गया। कार बालोद के एक व्यापारी के नाम की बताई जा रही है।

घर लौट रहे थे मृतक
डोंडी थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया की आरोपी वाहन से डोंडी की ओर जा रहा था। वहीं दुपहिया वाहन सवार डोंडी से अपने घर को लौट रहे थे। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी वाहन चालक फरार है, जिसकी खोजबीन की जा रही है। रात होने के कारण सुबह पंचनामा और पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इनकी हुई मृत्यु
भीषण सड़क हादसे में छत्रपाल कोर्राम पिता उत्तम कोर्राम 23 वर्ष ग्राम जुरहाटोला, जितेश दर्रो पिता स्वर्गीय वीर दर्रो 26 वर्ष ग्राम कुआं गोंदी और छूलेश्वर खुर्श्याम पिता घासी उम्र 28 वर्ष ग्राम कुंवागोन्दी थाना डोंडी की मृत्यु हुई है।