छत्तीसगढ़

महेंद्र सिंह धोनी को एसबीआई ने बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर, अब बैंक के हर कैंपेन में दिखेगा माही का चेहरा, वीडियो

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़ी सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रविवार को क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। इस को लेकर बैंक द्वारा बयान दिया गया कि अब बैंक के सभी प्रचारों में धोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

बैंक ने अपने बयान में कहा कि धोनी में तनावपूर्ण परिस्थितियों में संयम बनाए रखने के साथ दबाव में स्पष्ट सोच और तेजी से निर्णय लेने की क्षमता है। इस क्षमता के बारे में पूरा देश जानता है। महेंद्र सिंह धोनी का ब्रांड एम्बेस्डर बन जाना यह एसबीआई के लिए एक आदर्श विकल्प है।

बैंक ने यह कहा कि अब बैंक और धोनी का संबंध जुड़ाव विश्वसनीयता और नेतृत्व के मूल्यों को दर्शाते हैं। इसी के साथ एसबीआई ग्राहकों के साथ गहरे संबंध बनाने की बैंक की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा

एक संतुष्ट ग्राहक के रूप में धोनी का एसबीआई के साथ जुड़ाव उन्हें हमारे ब्रांड के लोकाचार का एक आदर्श अवतार बनाता है। इस साझेदारी के साथ हमारा लक्ष्य विश्वास, अखंडता और अटूट समर्पण के साथ राष्ट्र और अपने ग्राहकों की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।