छत्तीसगढ़

मुंबई में स्पेशल 26: आयकर अफसर बन जब्त किया लाखों का सामान, व्यापारी ने IT विभाग को लगाया फोन तो उड़ गए होश

मुंबई : मुंबई की सायन पुलिस ने सायन इलाके में एक कारोबारी के घर पर फर्जी आयकर छापा मारने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पास से 18 लाख नकद बरामद किया गया है। छापेमारी करने आए गिरोह पर संदेह होने के बाद कारोबारी ने कार्रवाई की।

इस दौरान उसे पता चला कि आयकर विभाग की तरफ से उसके घर पर कोई भी रेड नहीं की गई। कारोबारी ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जांच के आधार पर फर्जी छापा मारने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।