Home » राष्ट्रीय » बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, कहा- ‘जवानों के त्याग को नमन’

बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, कहा- ‘जवानों के त्याग को नमन’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली का त्योहार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।”

इससे पहले पीएम मोदी ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को दिवाली की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा, “सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! देशभर में रहने वाले मेरे सभी परिवारजनों को दिवाली की असीम शुभकामनाएं।”

मोदी का ट्वीट

पीएम मोदी लगातार 13वीं बार जवानों संग मनाएंगे दिवाली

पीएम मोदी लगातार 13वीं बार जवानों संग दिवाली मनाएंगे। पिछले साल उन्होंने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई थी।

वहीं 2024 में पीएम गुजरात के कच्छ पहुंचे थे। यहां उन्होंने BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई थी।

2014 से 2025 तक मोदी 12 बार जवानों के साथ दिवाली मना चुके हैं। इन 12 मौकों पर उन्होंने देश के अलग-अलग सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। सबसे ज्यादा 3 बार जम्मू-कश्मीर गए। दो-दो बार हिमाचल प्रदेश और लद्दाख जा चुके हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram