माउंट माउंगानुई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 333 रनों पर ऑलआउट हो गई। उनके लिए विल यंग ने कमाल की पारी खेली और शतक लगाया। यंग के अलावा टिम सीफर्ट ने भी अर्धशतक लगाया। भारत को मुकाबले में जीत के लिए 334 रनों का लक्ष्य मिला है।
भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया।
रोहित गोल्डन डक पर आउट हुए, जबकि कोहली और श्रेयस खाता भी नहीं खोल सके। भारत ने बिना कोई रन बनाए 3 विकेट गंवा दिए। फिलहाल भारत ने 2 ओवर में 2 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं।
पहली बार भारत ने पहले ओवर में 0 पर तीन विकेट खोए
यह पहला मौका है जब भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में बिना रन बनाए तीन विकेट खो दिए हैं। हालांकि. यह पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट गंवाने का रिकॉर्ड नहीं है। बांग्लादेश ने 2003 वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ पहले ही ओवर में 4 विकेट गंवा दिए थे। तब एक ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 5/4 था। गेंदबाज चामिंडा वास थे।



