Home » कोरबा » कोरबा: सड़क पर दंडवत होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे SECL के विस्थापित ग्रामीण; बोले- गांव खाली करा लिया, बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं

कोरबा: सड़क पर दंडवत होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे SECL के विस्थापित ग्रामीण; बोले- गांव खाली करा लिया, बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं

कोरबा।  जिले के चंद्रनगर-जटराज के विस्थापित ग्रामीणों ने सोमवार को प्रशासन और SECL कुसमुंडा प्रबंधन के खिलाफ दंडवत न्याय यात्रा निकाली। ग्रामीण सड़क पर लेटकर घंटाघर अंबेडकर चौक से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचे।

उनका आरोप है कि एसईसीएल ने बिना बसाहट की व्यवस्था किए महज 3 दिन में गांव खाली करा लिया और परिवारों को 6 अलग-अलग जगहों पर बसा दिया। विस्थापन के बाद से इन जगहों पर सड़क, पानी, नाली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं।

उन्होंने कहा कि तूफान और बारिश में अस्थायी मकान टूट गए। ऐसे में ग्रामीणों ने जल्द सुविधाएं देने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर खदान बंद कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विस्थापित ग्रामीणों ने दंडवत न्याय यात्रा निकाली। - Dainik Bhaskar
विस्थापित ग्रामीणों ने दंडवत न्याय यात्रा निकाली।
ग्रामीण सड़क पर लेटकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचे। - Dainik Bhaskar
ग्रामीण सड़क पर लेटकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचे।
ग्रामीणों ने घंटाघर अंबेडकर चौक से दंडवत न्याय यात्रा शुरू की। - Dainik Bhaskar
ग्रामीणों ने घंटाघर अंबेडकर चौक से दंडवत न्याय यात्रा शुरू की।

सड़क पर दंडवत होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने सोमवार सुबह 10 बजे घंटाघर अंबेडकर चौक से दंडवत न्याय यात्रा शुरू की। वे हाथों में आवेदन लेकर सड़क पर दंडवत होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यात्रा देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।

6 जगहों पर बसाया, लेकिन नहीं मिलीं बुनियादी सुविधाएं

ग्रामीणों का आरोप है कि एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन ने बिना रहने की व्यवस्था किए महज 3 दिन में गांव खाली करा लिया। इसके बाद गांव के लोगों को 6 अलग-अलग जगहों पर बसाया गया। विस्थापन के बाद से किसी भी बसाहट स्थल पर जरूरी सुविधाएं नहीं दी गईं।

ग्रामीणों के मुताबिक, इन जगहों पर सड़क, नाली, पीने का पानी, चारागाह, मुक्तिधाम, देव स्थल, मंदिर, सांस्कृतिक मंच, गार्डन, तालाब, खेल मैदान, सार्वजनिक शौचालय और मवेशी शेड की व्यवस्था नहीं है। आरोप है कि कई बैठकों में एसईसीएल प्रबंधन ने मकान किराया देने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिली।

आरोप है कि विस्थापन के बाद से किसी भी बसाहट स्थल पर जरूरी सुविधाएं नहीं दी गईं। - Dainik Bhaskar
आरोप है कि विस्थापन के बाद से किसी भी बसाहट स्थल पर जरूरी सुविधाएं नहीं दी गईं।

तूफान और बारिश में टूटे अस्थायी मकान

ग्रामीणों ने बताया कि बसाहट स्थलों पर बनाए गए झोपड़ीनुमा अस्थायी मकान हाल के चक्रवाती तूफान और बारिश में टूट गए। पक्के मकान बनाने के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी और मलबा भर गया है।

उनका कहना है कि खदान के पहाड़ के किनारे हाई वॉल नहीं बनाई गई है। इसके कारण पहाड़ से मलबा और पानी निर्माणाधीन मकानों में घुस रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, इससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। परिवार चक्रवात, भारी बारिश और ठंड में भी झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। महिलाओं और पुरुषों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने दंडवत न्याय यात्रा निकालने की सूचना पहले ही कलेक्टर और एसपी को दे दी थी। - Dainik Bhaskar
ग्रामीणों ने दंडवत न्याय यात्रा निकालने की सूचना पहले ही कलेक्टर और एसपी को दे दी थी।

कई बार आवेदन देने के बाद भी सुनवाई नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि बसाहट स्थलों पर सुविधाएं देने की मांग को लेकर उन्होंने कलेक्टर, एसडीएम और एसईसीएल प्रबंधन को कई बार आवेदन दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

उन्होंने 23 नवंबर को दंडवत न्याय यात्रा निकालने की सूचना पहले ही कलेक्टर और एसपी को दे दी थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही बसाहट स्थलों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं तो वे खदान बंद कर आंदोलन करेंगे।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram