Home » अपराध » रोहतक में खूनी गैंगवार: पुलिस चौकी से 50 कदम दूर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोगों की मौत

रोहतक में खूनी गैंगवार: पुलिस चौकी से 50 कदम दूर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोगों की मौत

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में खूनी गैंगवार हुई है। बुधवार को देर रात यहां मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें चार युवकों की हत्या कर दी गई है।

यह वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई है। मृतकों में रिंकू पुत्र जगबीर वासी डिघल, विनित पुत्र जयबीर डिघल , गन्जू वासी डिघल और हिमांशु पुत्र राजबीर वासी बेरी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट कार में सवार पांच हथियारबंद बदमाश पहुचे थे। आरोपितों ने खाना खा रहे युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज से ढाबे पर मची भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए लोग टेबल और कुर्सियों के पीछे छिप गए।

तीन युवकों की खाने की टेबल पर ही मौत हो गई। जबकि, जान बचाकर भागे चौथे युवक को भी बदमाशों ने पीछा करके गोलियों से भून डाला। जिसके चलते उसकी भी मौत हो गई।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram