छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कथा सुनने आए बुजुर्ग की गर्मी लगने से मौत, कई श्रोता हो रहे डिहाइड्रेशन का शिकार

रायपुर। अमलेश्वर के कथा स्थल पर कथा सुनने धरसिंवा के 70 वर्षीय तीरथ राम साहू पहुंचे थे। तीरथ राम साहू को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़े उसके साथ जो परिजन थे वह उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र अमलेश्वर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा बुधवार को अमलेश्वर में कथा स्थल के बाजू में ही बने अस्थाई हेल्थ कैंप में इलाज करा रहे हैं। बता दें अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा कथा कर रहे हैं।

शिव महापुराण कथा स्थल अमलेश्वर में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां पर कथा सुनने आए कई श्रोता दस्त सहित डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। वहीं बुजुर्ग लोगों को बीपी की समस्या भी आ रही है। ज्यादातर मरीज डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि पानी की कमी के कारण ऐसा हो रहा है। अमलेश्वर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए अस्थाई कैंप पर बुधवार को दो दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। साथ ही साथ एक महिला को दस्त के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिट रेफर किया गया है।

शिव महापुराण सुनने के लिए आए दो दर्जन से अधिक महिला पुरुष और बच्चे तेज गर्मी सहन नहीं कर पाए। आज उन्हें एंबुलेंस से झिट आपताल लाया गया। पाटन के शिव कृपा एंबुलेंस सेवा द्वारा निशुल्क सेवा प्रदान किया जा रहा है। बुधवार को सुबह से करीब 80 लोग कथा स्थल पर बने अस्थाई स्वास्थ्य कैंप में इलाज कराया। इनमें से रेखा साहू पति कीर्तन साहू जिला धमतरी , श्याम बाई पति श्याम लाल चांपा, अनिता अग्रवाल पति सुरेश अग्रवाल कोरबा, को आज ज्यादा तबियत खराब होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिट रेफर किया गया।