छत्तीसगढ़

मैं बजट नहीं समझती हूं, यह महिला का अपमान नहीं है तो और क्या है?…, ललन सिंह के बयान पर बुरी तरह भड़कीं राबड़ी देवी

पटना। केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के दिग्गज नेता ललन सिंह द्वारा बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर टिप्पणी के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। जहां, आरजेडी ललन सिंह से माफी की मांग कर रही है, वहीं अब खुद राबड़ी देवी ने ललन सिंह की प्रतिक्रिया पर पलटवार किया है।

राबड़ी देवी ने काफी तीखे अंदाज में ललन सिंह से सवाल पूछे हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि वे महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। मैं ललन सिंह से पूछना चाहती हूं कि उनकी मां और पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं। ललन सिंह जो मुझे बोले हैं कि मैं बजट नहीं समझती हूं, यह महिला का अपमान नहीं है तो और क्या है?

मैं ललन सिंह से पूछना चाहती हूं कि वह अपनी पत्नी और माता को कितना पढ़ाए लिखाए हैं। मुझे उनलोगों का सर्टिफिकेट तो दिखाएं। महिलाओं के अपमान के लिए ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

क्या कहा था ललन सिंह ने?

दरअसल, 24 जनवरी को ललन सिंह ने राबड़ी देवी पर काफी तीखा बयान दिया था। ललन सिंह ने कहा था कि “अब राबड़ी देवी भी बजट पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। कभी उनका दस्तखत देखे हैं। कितना लंबा साइन करती हैं। बजट जैसी चीज उन्हें कहां से समझ आएगी “