छत्तीसगढ़

मोदी ने 11वीं बार लालकिला पर तिरंगा फहराया: बोले-‘पांच साल में मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाएंगे 75 हजार सीटें’

नई दिल्ली। देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लालकिला परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान शामिल हुए। खास बात यह है कि इनमें से 6 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग से हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने सभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने भारत माता की जयकार से अपना भाषण शुरू किया। पिछली बार की तरह इस बार भी मेरे परिवारजन कहकर देशवासियों को संबोधित किया। मेरे प्यारे देशवासियों मेरे परिवारजन आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश के लिए मर मिटने वाले देश की आजादी के लिए जीवन समिर्पित करने वाले आजीवन संघर्ष करने वाले, फांसी पर चढ़कर भारत माता की जयकार लगाने वालों को नमन करने का पर्व है।

पांच साल में मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार सीटें बढ़ेंगी

पीएम मोदी ने लाल किले से बड़ा एलान किया। पीएम ने कहा कि हमारे मेडिकल स्टूडेंट्स को देश के बाहर पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता है। अब हमने संकल्प लिया है कि हम पांच साल में मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार सीटें बढ़ाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि रिन्यूबल एनर्जी का संकल्प लिया, जी 20 देशों ने जितना किया है उससे ज्यादा भारत ने किया है। हम कोरोना को कैसे भूल सकते हैं। हमने दुनिया के करोड़ों लोगों को वैक्सीन दी। एक समय था जब आतंकवादी मार के चले जाते थे। अब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करती है तो देशवसियों का सीना चौड़ा हो जाता है। जब राजनीतिक नेतृत्व की संकल्प शक्ति हो, दृढ विश्वास हो और देश का नागरिक आगे आता है तो हमें निश्चित परिणाम मिलता है। हम आजादी के बाद दशकों तब ऐसे रहे, होती है चलती है, हमें क्या करना है, मौका मिला है मौज कर लो, नया करने जाओगे बवाल हो जाएगा। यही माहौल था। लोग कहते थे छोड़ो क्या करना है, हमें इस मानसिकता को तोड़ना है। कई लोग कहते थे अगली पीढ़ी के लिए काम क्यों करना। अब इसे बदला है। वो रिफॉर्म का इंतजार करता रहा था, हमने रिफॉर्म जमीन पर उतारे।

मोदी बोले- हमारा रिफॉर्म ग्रोथ का ब्लूप्रिंट

हमने गरीबों को वंचितों को युवाओं के संकल्प आकांक्षाओं को आकार दिया। हमारे रिफॉर्म चार दिन की वाहवाही के लिए नहीं है। मैं आज कह सकता हूं कि हमारा रिफॉर्म ग्रोथ का ब्लूप्रिंट है। हमने राजनतिक मजबूरी के कारण ये नहीं किया। ये राजनीति का भागाकार, गुणाकार करके नहीं किया। ये नेशन फर्स्ट और हमारा भारत महान बने, उस संकल्प के साथ करते हैं।

दुनिया की मजबूत बैकों में हमारी बैंकों ने स्थान बनाया

बैंकिग क्षेत्र का क्या हाल था, न विश्वास बढ़ता था। जो कारनामे हुए बैंक संकट से गुजर रहे थे। हमने रिफॉर्म किया तो दुनिया की मजबूत बैकों में हमारी बैंकों ने स्थान बनाया। बैंकिंग सेक्टर मजबूत हो तो विकास भी होता है, हमारे नौजवानों को पढ़ाई, विदेश जाने के लिए लोन चाहिए। किसानों को लोन चाहिए, रेहड़ी पटरी वाले भी लोन ले रहे और विकास में भागीदार बन रहे हैं।

हमने गर्वनेंस को बदला

मोदी बोले- हमारे देश में आजादी तो मिली, लेकिन लोगों को एक तरह से माई-बाप कल्चर से गुजरना पड़ा। आज हमने गर्वनेंस के इस मॉडल को बदला है, आज सरकार खुद लाभार्थी के घर गैस का चूल्हा, पानी बिजली पहुंचाती है।

मोदी बोले- युवाओं का देश के सिस्टम पर भरोसा बढ़ा  

देश में नई व्यवस्थाएं बन रही हैं। देश को आगे ले जाने के लिए नई पॉलिसी बनाई जा रही है। इससे देश के सिस्टम पर भरोसा बढ़ता है। आज का नौजवान ये बदलाव देख रहा है। 10 साल में उसके सपनों को धार मिली है। आज दुनियाभर में भारत की साख बढ़ी है। आज दुनिया में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बने हैं, जो आजादी के इतने सालों बाद नहीं आए थे आज उनके दरवाजों पर दस्तक दे रहे हैं। 

ये देश का गोल्डन एरा  

मेरे देश का नौजवान इंक्रीमेंटल प्रगति में विश्वास नहीं रखता। वह छलांग मार रहा है। ये गोल्डन एरा है, इसे जाने नहीं देना चाहिए। इसे पकड़कर चल पड़ेंगे तो विकसित भारत का लक्ष्य पूरा कर लेंगे। 

हर सेक्टर में नएपन और टेक्नोलॉजी को जोड़ने की जरूरत 

हम दुनिया की बेस्ट प्रैक्टिसिस को आगे रखते हुए बढ़ना चाहते हैं। हर सेक्टर में नएपन की जरूरत है। टेक्नोलॉजी को जोड़ने की जरूरत है। नई नीतियों के चलते यह हो पा रहा है। हम पूरे सामर्थ्य के साथ चल पड़े, खिल उठे, सपनों को पाकर रहे, सिद्धि को निकट देखें इसे आत्मसात करें इस दिशा में चलना है। मैं जमीनी स्तर की बात कर रहा हूं, हमारी 10 करोड़ बहनें विमेंस सेल्फ ग्रुप से जुड़ी हैं। महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। वो परिवार के निर्णय की भागीदार बन रही हैं। हमारे CEO दुनियाभर में नाम कमा रहे हैं, तो दूसरी ओर एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बनती हैं। 

नीति और नियत सही हो तो परिणाम मिलता है

मोदी ने कहा- हमने स्पेस सेक्टर में भी रिफॉर्म किए हैं। उसके बंधनों को खोल दिया है। सैकड़ों स्टार्टअप इसमें आ रहे हैं। हम इसको दूर की सोच के साथ मजबूती दे रहे हैं। आज प्राइवेट सैटेलाइट राकेट लॉन्च हो रहे हैं। जब नीति और नियत सही होती है तो परिणाम मिलता है। आज देश में नए अवसर बने। तब मैं कह सकता हूं कि दो चीजें और हुई, जिसने विकास को गति दी है। पहला- इंफ्रास्टक्चर को आधुनिक बनाना, दूसरा- ईज ऑफ लिविंग का सपना, जिसमें बल दिया। 

हमने सर्वांगीण विकास किया 

पिछले दशक में रेल, रोड, गवर्नमेंट कनेक्टिविटी, गांव में स्कूल, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, आयुष्मान, ऑप्टिकल फाइबर, नहरों का जल, पक्के घर बनना, हमारा पूर्वी भारत इंफ्रास्टक्चर के लिए जाना जाने लगा है। इसका सबसे ज्यादा लाभ उन्हें मिला, जिन्हें कोई नहीं देखता था। दूर सूदुर पहाड़ों, आदिवासियों की जरूरत को पूरा किया है। हमने सर्वांगीण विकास किया है। 

हम सबका साथ सबका विकास का मंत्र साकार कर रहे 

मध्यवर्गीय परिवार को क्वॉलिटी ऑफ लाइफ को हमने साकार किया है। उसकी लाइफ में सरकार की दखल कम हो, इसकी व्यवस्था की जा रही है। हम छोटी जरूरतों पर भी ध्यान देते हैं। गरीब की मां को आंसू पीकर सोना न पड़ें, इसके लिए बिजली, पानी, गैस और इलाज मुहैया करा रहे हैं। हम सबका साथ सबका विकास का मंत्र साकार कर रहे हैं। 

सदियों की बेड़ियों को हमने तोड़ा, हर क्षेत्र में नया सिस्टम बना

पीएम मोदी ने कहा कि हम सदियों की बेड़ियों को तोड़कर आगे निकले हैं। आज पर्यटन क्षेत्र हो, MSMEs सेक्टर हो, शिक्षा हो, ट्रांसपोर्ट सेक्टर हो, खेल सेक्टर हो या खेती-किसानी का सेक्टर हो, हर क्षेत्र में एक नया आधुनिक सिस्टम बन रहा है।

2036 का ओलिंपिक भारत में हो, इसकी तैयारी कर रहे

आज हमारे साथ तिरंगे के नीचे वो नौजवान बैठे हैं, जिन्होंने ओलिंपिक की दुनिया में नया परचम लहराया है। हम देशवसियों की तरफ से उन्हें बधाई देता हूं। जी 20 का आयोजन कर हमने दिखाया कि भारत में बड़े से बड़े आयोजन कर सकता है। भारत चाहता है कि 2036 का ओलिंपिक भारत में हो, इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।

 - Dainik Bhaskar

ग्रीन जॉब्स का कल्चर बढ़ा तो भारत का युवा सबसे आगे होगा

हम 2030 तक रेलवे को नेट जीरो एमिशन का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इलेक्ट्रिकल व्हीकल की मांग बढ़ रही है। हम ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को लेकर ग्लोबल हब बनना चाहते हैं। इसलिए आने वाले समय में ग्रीन जॉब्स का कल्चर बढ़ता है तो भारत के युवा इसमें सबसे आगे रहेंगे।

मोदी बोले- हमने सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाया

आज दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग का विषय चर्चा में है। हमने सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाया।ए हमने रिन्यूबल एनर्जी पर काम किया है। जी20 के जिन देशों ने लक्ष्य निर्धारित किए थे, उनमें सिर्फ हिंदुस्तान ने वो कर दिखाया है जो और कोई नहीं कर सका।

मोदी बोले- भारत में बने गेम दुनियाभर में खेले जाएं

भारत के पास गेमिंग की बहुत बड़ी विरासत है, भारत के बच्चे, नौजवान, एआई प्रोफेशनल गेमिंग की दुनिया को लीड करें। भारत में बने गेम दुनियाभर में खेले जाएं।l

मोदी बोले- इंडियन स्टैंडर्ड, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बनने चाहिए

मैं हर राज्य को कहना चाहता हूं कि वो ऐसे नियम बनाएं कि निवेशक उनके पास आएं। फैक्ट्री लगती है तो उनके राज्य में लगती है इसमें केंद्र सरकार को बीच में नहीं आना चाहिए। ये आपके राज्य के लिए बेहतरी का अवसर है। अब दुनिया के लिए डिजाइनिंग इंडिया पर बल देना है, अब इंडियन स्टैंडर्ड, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बनने चाहिए। डिजाइन के क्षेत्र में हम दुनिया को बहुत कुछ दे सकते हैं।

मोदी बोले- बड़े निवेशक मुझसे मिलना चाह रहे हैं

हम मैन्यूफैक्चरिंग में बल दिया है। स्किल डेवलेपमेंट में जनभागीदारी को जोड़ा है। वो दिन दूर नहीं होगा, जब भारत इंडस्ट्रियल मैन्यूफैक्चरिंग का हब बनेगा। दुनिया की बड़ी कंपनियां भारत में निवेश करना चाहते हैं। तीसरे कार्यकाल में बड़े निवेशक मुझसे मिलना चाह रहे हैं।

मोदी बोले- डिफेंस में हम आत्मनिर्भर बने 

डिफेंस सेक्टर में हमारी आदत हो गई थी कि बजट का पैसा कहां जाता है, विदेश से इंपोर्ट करते थे। आज इसमें आत्मनिर्भर बने हैं। आज डिफेंस मैनयूफैक्चरिंग का हब बने हैं। दुनिया में हथियार एक्सपोर्ट कर रहे हैं।

6जी पर तेजी से काम हो रहा

हमने एक जमाना देखा था 2जी के लिए कैसे संघर्ष करते थे, आज 5जी पूरे देश में रोल आउट हो गया है। दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं, हम रुकने वाले नहीं है। हम 6जी पर तेजी से काम कर रहे हैं।