छत्तीसगढ़

कोरबा: तीन साल बाद बांगो बांध के 5 गेट खुले, छोड़ा जा रहा है 50 हज़ार क्यूसेक पानी

कोरबा। कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर है कि हसदेव मिनीमाता बांगो बांध के 5 गेट खोले दिए गए हैं। इससे पहले कल रात 9 बजे 3 गेट खोले गए थे। रात में जल भराव बढ़ने पर 2 और गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है। 

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मिनीमाता बागों बांध से दिनांक 24 08.24 रात्रि 9.10 बजे से 9449 क्यूसेक पानी 3 रेडियल गेट को आंशिक रूप से खोलकर रिलीज किया जा रहा था।आज सुबह 7 बजे से रेडियल गेट से 16945 क्यूसेक पानी छोड़ना शुरू किया गया।तत्पश्चात् आज सुबह 8.30 बजे से रेडियल गेट से 24610 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

बताया गया कि तीन साल बाद मिनीमाता बांगों बांध के 5 गेट खोलने की नौबत आई है। कोरिया, चिरमिरी व कोरबा में लगातार बारिश से बांगो बांध 95 प्रतिशत से अधिक भर चुका है जिसके कारण 5 गेट से 50 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डुबान क्षेत्र में प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।