छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: फिर एक जवान ने सर्विस राइफल से कनपटी पर मारी गोली; 10 दिन में 3 जवानों ने किया सुसाइड

जवान राकेश कुमार कांकेर के कोसरोंडा कैंप में पदस्थ था।

कांकेर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को फिर एक SSB (सशस्त्र सीमा बल) के जवान ने खुदकुशी कर ली। इस बार कांकेर में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जान दी है। जवान का नाम राकेश कुमार है। उसकी खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी जवान राकेश कुमार (31) SSB 33वीं बटालियन में आरक्षक पदस्थ था। उसकी ड्यूटी ताड़की थाना क्षेत्र के कोसरोंडा कैंप में लगी थी। बताया जा रहा है कि, उसने सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली।

जवान ने कैंप में ही अपनी सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मारी है। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

जवान ने कैंप में ही अपनी सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मारी है। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

साथी जवान पहुंचे तो खून से लथपथ पड़ा था शव

गोली की आवाज सुनकर साथी जवान पहुंचे तो राकेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। साथी जवानों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंतागढ़ भिजवाया गया है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने बताया कि, परिजनों को सूचना दे दी गई है।

घटना के बाद साथी जवान उसका शव लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। वहां से शव को एंबुलेंस से अंतागढ़ भेजा गया है। - Dainik Bhaskar

घटना के बाद साथी जवान उसका शव लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। वहां से शव को एंबुलेंस से अंतागढ़ भेजा गया है।

10 दिन में तीसरे जवान ने दी जान

छत्तीसगढ़ में पदस्थ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 10 दिनों के दौरान 3 जवान अपनी जान दे चुके हैं। इनमें SSB का कॉन्स्टेबल और CRPF का हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं।

  • 27 अगस्त : दुर्ग में SSB (सशस्त्र सीमा बल) के एक कॉन्स्टेबल ने मंगलवार रात इंसास राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। जवान का नाम मनोज कुमार (32) है। वह अंतागढ़ से जनरल ड्यूटी पर SSB क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई आया था। बताया जा रहा है कि रात 8:30 से 11:30 बजे तक उसकी तैनाती मुख्य गेट पर थी।
  • 26 अगस्त : दंतेवाड़ा में सोमवार को CRPF के हेड कॉन्स्टेबल ने AK-47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जवान का नाम विपिन्द्र चन्द्र बताया जा रहा है। जवान उत्तराखंड का रहने वाला था और CRPF 195 बटालियन मुख्यालय बारसूर में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10.30 बजे हेड कॉन्स्टेबल विपिन चंद्र अपने बैरक में गए और राइफल से फायर कर लिया था।