छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आज 55 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे राज्यपाल, 3 को मिलेगा राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार, राजभवन में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के 3 टीचर्स को मिलेगा राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार, राजभवन में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम|रायपुर,Raipur - Dainik Bhaskar

रायपुर। आज शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के 55 शिक्षकों का सम्मान राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। इसमें 55 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान और 3 को अलग-अलग साहित्यकारों के नाम से राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार दिए जाएंगे। राजभवन में सुबह 11 बजे से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

राज्य शिक्षक सम्मान में 21 हजार रुपए और स्मृति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को 51 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। सभी शिक्षकों को उनके क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

इनको मिलेगा शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के तीन महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 3 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें बिलासपुर जिले की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही कबीरधाम जिले के शिक्षक री राजर्षि पांडेय को डॉ. मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार, दुर्ग जिले की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ. सरिता साहू को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा।

इनको मिलेगा राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार

राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023-24 से सम्मानित होने वाले 52 शिक्षकों में दंतेवाड़ा जिले की व्याख्याता नेहा नाथ और शिक्षक एलबी कुमारी माधुरी उके, सरगुजा जिले की प्रधान पाठक मधु सोनवानी और व्याख्याता नीतु सिंह यादव, सूरजपुर जिले की व्याख्याता एलबी रीता गिरी और प्रधान पाठक विनिता सिंह को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार मिलेगा।

बालोद जिले के व्याख्याता एलबी धमेंन्द्र कुमार और व्याख्याता डॉ. भरतलाल साहसी, जशपुर जिले के व्याख्याता एलबी टुमनु गोसाई और अयोध किशोर गुप्ता, सुकमा जिले की प्रधान पाठक जयमाला और हपका मुत्ता, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सहायक शिक्षक नीलकंठ कोमरे और अंगद सलामे को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार मिलेगा।

व्याख्याता एलबी मानस साहू को सम्मान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक स्वप्निल सिंह पवार और शिक्षक एलबी अर्चना सामुएल मसीह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के व्याख्याता एलबी मानस साहू और सहायक शिक्षक एलबी महादीप जंघेल, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के व्याख्याता सेवक राम निषाद और व्याख्याता एलबी पवन कुमार सेन को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार मिलेगा।

कोंडागांव जिले की व्याख्याता तनुजा देवांगन और उच्च श्रेणी शिक्षक सरस्वती नाग, कोरिया जिले की सहायक शिक्षक एलबी श्वेता सोनी और अर्पणा मिश्रा, राजनांदगांव जिले के व्याख्याता एलबी गोकुल दास जंघेल और जयप्रकाश साहू को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार मिलेगा।

शिक्षक एलबी कविता हिरवानी को सम्मान

राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 के लिए चयनित शिक्षकों में नारायणपुर जिले की शिक्षक एलबी कविता हिरवानी और व्याख्याता एलबी लता मानिकपुरी, जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता एलबी दिनेश कुमार चतुर्वेदी और सहायक शिक्षक एलबी कामता प्रसाद सिंह को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार मिलेगा।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सहायक शिक्षक एलबी सुनिता यादव और व्याख्याता पूनम सिंह साहू, बेमेतरा जिले की सहायक शिक्षक एलबी हिमकल्याणी और व्याख्याता एलबी भुवनलाल साहू, महासमुंद जिले के व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे और व्याख्याता एलबी शैलेन्द्र कुमार नायक को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार मिलेगा।

सहायक शिक्षक एलबी डिगेश्वर कुमार साहू को सम्मान

बलरामपुर जिले के शिक्षक श्याम कुमार गुप्ता और प्रधान पाठक विनोद कुमार पंथ, मुंगेली जिले के शिक्षक एलबी डॉ. सत्यनारायण तिवारी और प्रधान पाठक जितेन्द्र गेंदले, गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एलबी डिगेश्वर कुमार साहू और उच्च श्रेणी शिक्षककिशोर कुमार निर्मलकर को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार मिलेगा।

धमतरी जिले की व्याख्याता एलबी ज्योति मगर और डॉ. आशीष नायक, रायगढ़ जिले की प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी और सुशील कुमार गुप्ता, कोरबा जिले के व्याख्याता भुपेन्द्र कुमार राठौर और सहायक शिक्षक श्रीमती वसुंधरा कुर्रे को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार मिलेगा।

जगदलपुर जिले की व्याख्याता मीरा हिरवानी और मोहम्मद अकबर खान, बीजापुर जिले के प्रधान पाठक पवन कुमार सिन्हा और शिक्षक एलबी ककेम नारायण के नाम शामिल हैं।