छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जल्द जारी हो सकती है निगम-मंडल, आयोग की पहली लिस्ट, जूदेव सहित 16 नामों पर बनी सहमति

रायपुर।प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का भाजपा नेताओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पद के लिए पार्टी पदाधिकारियों में सहमति बन गई है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों लिस्ट जारी होगी।

पहली लिस्ट में प्रवक्ता, पूर्व मंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कई नाम लगभग तय हैं। इनके अलावा संजय श्रीवास्तव और केदार गुप्ता में से किसी एक को निगम या मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा जारी है।

निगम-मंडलों, बोर्ड और आयोग में नियुक्तियां दो चरणों में होगी। पहली लिस्ट में 16 नामों पर सहमति बनी है। ये लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। वहीं दूसरी लिस्ट नगरीय निकाय चुनाव के बाद आने की संभावना बीजेपी नेताओं ने जताई है।

केदार गुप्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हैं। रायपुर दक्षिण उप चुनाव में भी बड़े दावेदार हैं। वहीं संजय श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश महामंत्री हैं। आरडीए के पूर्व अध्यक्ष और रायपुर नगर निगम के सभापति रह चुके हैं। - Dainik Bhaskar

केदार गुप्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हैं। रायपुर दक्षिण उप चुनाव में भी बड़े दावेदार हैं। वहीं संजय श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश महामंत्री हैं। आरडीए के पूर्व अध्यक्ष और रायपुर नगर निगम के सभापति रह चुके हैं।

इन निगम-मंडलों में होगी पहले नियुक्ति 

  • खनिज 
  • आबकारी 
  • श्रम स​न्निर्माण 
  • खाद्य 
  • बीज विकास 
  • हाउसिंग बोर्ड 
  • नान 
  • लघु वन उपज बोर्ड 
  • पाठ्य पुस्तक निगम 
  • छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल 

विधानसभा-लोकसभा चुनाव की परफॉर्मेंस बनेगी आधार

भाजपा नेताओं के अनुसार, निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए फॉर्मेट तैयार किया गया है। इसमें दावेदार की परफॉर्मेंस को प्राथमिकता दी गई है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान परफॉर्मेंस कैसा रहा? पार्टी ने जो काम और टारगेट दिया, उसमें कितना पूरा किया।

इन लोगों के नाम पर लगभग अंतिम मोहर

  • भूपेंद्र सवन्नी : वर्तमान में बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं। पूर्व में महामंत्री और हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के खेमे से इनका नाम जुड़ा हुआ है।
  • दीपक म्हस्के: बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हैं। पूर्व में आईटी सेल का प्रभारी रह चुके हैं। दूसरे राज्यों में भी बीजेपी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सीनियर होने के नाते दावेदारी कर रहे हैं।
  • देवजी भाई पटेल: बीजेपी के सीनियर लीडर है। 2008 में पहली बार विधानसभा निर्वाचित होकर पहुंचे थे। बीजेपी की विशेष आमंत्रित सदस्यों की लिस्ट में शामिल है। 
  • अनुराग सिंहदेव: सीनियर लीडर है। वर्तमान में बीजेपी ने सदस्यता अभियान का संयोजक बनाया है। राजपरिवार के सदस्य हैं। डॉ. रमन सिंह के करीबियों में शामिल हैं। 
  • रोहित साय: सरपंच का चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा। 2014 में कुनकुरी विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने। याचिका समिति, नियम समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
  • विजयशंकर मिश्र: बीजेपी के सीनियर लीडर है। चुनाव आयोग संपर्क समिति, आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रह चुके हैं। दिग्गज नेताओं के करीबी हैं। 
  • प्रबल प्रताप सिंह जूदेव: 2013 से 2018 तक नगर पालिका परिषद जशपुर के उपाध्यक्ष रहे। प्रदेश भाजपा मंत्री हैं। घर वापसी के (धर्मांतरण के खिलाफ) मुद्दे पर पिता की राह पर हैं। साय खेमे में बड़ा कद रखते हैं।