छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: CRPF जवान ने की खुदकुशी, फांसी पर लटकी मिली लाश, पुलवामा में थी पोस्टिंग, प्रदेश में 22 दिन में 6 जवानों ने की आत्महत्या

धमतरी। जिले में CRPF के एक जवान ने पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि जवान की लाश घर में फंसी के फंदे पर लटकती मिली है। खुदकुशी के दौरान घर में कोई नहीं था। प्रदेश में 22 दिन के अंदर 6 जवान सुसाइड कर चुके हैं। मामला अर्जुनी थाना के ग्राम देमार का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृत जवान का नाम सुरेश सोनवानी (35) है, जो देमार गांव का रहने वाला था। CRPF जवान एक महीने छुट्टी में घर आया था। गुरुवार को घर में कोई नहीं था। जवान की मां सामाजिक बैठक में दूसरे गांव गई हुई थी। इसी बीच सुरेश सोनवानी ने आत्मघाती कदम उठाया।

धमतरी में CRPF के जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। - Dainik Bhaskar

धमतरी में CRPF के जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे ग्रामीण

CRPF जवान ने बताया कि सामाजिक बैठक से वह दूसरे दिन घर आई। इस दौरान कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर कमरे से कोई आवाज नहीं आ रही थी। आसपास के लोगों को बुलवाकर दरवाजा तोड़े। अंदर घुसकर देखे तो सुरेश कुमार फांसी के फंदे पर लटकते मिले।

कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

परिजन और स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल मॉर्च्यूरी के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में थी पोस्टिंग

अर्जुनी थाना के ASI उत्तम निषाद ने बताया कि CRPF जवान सुरेश सोनवानी की पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के पुलवामा में थी। पिछले 3 साल से उसकी पत्नी विवाद के बाद मायके में रह रही थी। उसका एक 7 साल का बच्चा भी है।

20 दिन पहले पत्नी से हुआ था विवाद

छुट्टी में आने के बाद पत्नी को मनाकर फिर घर लाया था, लेकिन 20 दिन पहले फिर दोनों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने बच्चे को लेकर फिर मायके चली गई। इसके बाद CRPF जवान गुमसुम रहने लगा था। फिलहाल पारिवारिक कारण लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।