छत्तीसगढ़

कोहली ने जितने शतक छह साल में लगाए, उतने रूट ने आठ महीने में ही जड़ दिए, गावस्कर-लारा को पीछे छोड़ा

नईदिल्ली : इंग्लैंड के जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में शतक जड़ दिया। यह उनके टेस्ट करियर का 35वां शतक रहा। इस शतक के साथ रूट ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह जहां टेस्ट में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए, वहीं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। रूट का टेस्ट में शानदार फॉर्म जारी है और फैंस तो यह तक कयास लगा रहे हैं कि वह महान सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे।

रूट ने 2024 में आठ महीने के अंदर पांच टेस्ट शतक लगा दिए हैं। इस सफर की शुरुआत भारत के खिलाफ फरवरी में रांची में 122 रन की नाबाद पारी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में 122 रन, श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में लॉर्ड्स की दोनों पारियों में 143 और 103 रन बनाए थे। वहीं, विराट के पिछले पांच टेस्ट शतक की बात करें तो उन्होंने दिसंबर 2018 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 123 रन की पारी खेली थी। फिर अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में नाबाद 254 रन, नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन की पारी खेली थी। फिर मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में 186 रन और जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वींस पार्क ओवल में 121 रन बनाए थे। यानी छह साल में विराट ने पांच शतक लगाए, जबकि रूट ने एक साल के अंदर इतने शतक जड़ दिए।

रूट का यह 35वां टेस्ट शतक रहा। वह इंग्लैंड के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, ओवरऑल वह छठे स्थान पर हैं। सचिन तेंदलुकर 51 शतक के साथ शीर्ष पर हैं। जैक कैलिस 45 शतक के साथ दूसरे, रिकी पोंटिंग 41 शतक के साथ तीसरे, कुमार संगकारा 38 शतक के साथ चौथे और राहुल द्रविड़ 36 शतक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। रूट ने मुल्तान टेस्ट में शतक लगाकर महान सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने और यूनिस खान को पीछे छोड़ दिया। इन चारों ने 34-34 शतक लगाए थे। 

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक

खिलाड़ीशतक
सचिन तेंदुलकर51
जैक्स कैलिस45
रिकी पोंटिंग41
कुमार संगकारा38
राहुल द्रविड़36
जो रूट35*
सुनील गावस्कर/ब्रायन लारा/
महेला जयवर्धने/यूनिस खान
34

इतना ही नहीं घर से बाहर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाजों में रूट एलिस्टेयर कुक के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम इंग्लैंड से बाहर 14 टेस्ट शतक हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर केन बैरिंग्टन की बराबरी की। वहीं, कुक ने घर से बाहर 18 टेस्ट शतक लगाए थे। 

घर से बाहर इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक

खिलाड़ीशतकपारियां
एलिस्टेयर कुक18136
जो रूट14131*
केन बैरिंग्टन1458
कॉलिन काउड्रे13100
वैली हैमंड1372

इस साल टेस्ट में रूट ने 12 मैचों की 21 पारियों में 1100 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 61.38 का रहा है। पांच शतक के अलावा उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं। इस कैलेंडर ईयर में श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने उनके बराबर टेस्ट शतक लगाए हैं। मेंडिस ने भी पांच शतक जड़े हैं। उन्होंने सात टेस्ट की 12 पारियों में 94.30 की औसत से 943 रन बनाए हैं। मेंडिस के नाम पांच शतक के अलावा तीन अर्धशतक भी हैं। भारत के यशस्वी जायसवाल इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने आठ टेस्ट की 15 पारियों में 66.35 की औसत से 929 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतक लगाए। विराट कोहली इस लिस्ट में काफी पीछे हैं। कोहली ने इस साल तीन टेस्ट की छह पारियों में 31.40 की औसत से 157 रन बनाए हैं। इनमें एक भी शतक और अर्धशतक शामिल नहीं है।

साल 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन

खिलाड़ीमैचरनऔसत10050
जो रूट (ENG)121105*61.3854
कामिंदु मेंडिस (SL)794394.3053
यशस्वी जायसवाल (IND)892966.3526
बेन डकेट (ENG)1279137.6614
ओली पोप (ENG)1274535.4732
शुभमन गिल (IND)866250.9232
केन विलियम्सन (NZ)661856.1832
रचिन रवींद्र (NZ)659949.9113
जैक क्राउली (ENG)958238.8006
धनंजय डिसिल्वा (SL)858044.6124

रूट ने टेस्ट में 2013 से लेकर 2020 तक 17 शतक लगाए थे, जबकि 2021 से लेकर 2024 में अब तक 18 शतक लगा लिए हैं। अभी यह साल खत्म नहीं हुआ है। रूट ने टेस्ट में एक कैलेंडर ईयर में पांच या इससे ज्यादा शतक लगाने का कारनामा तीसरी बार किया है। इस मामले में उन्होंने जैक कैलिस और स्टीव स्मिथ की बराबरी की। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार पांच या इससे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड मैथ्यू हेडन और रिकी पोंटिंग के नाम हैं। इन दोनों ने पांच-पांच बार ऐसा किया है। रूट ने ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर दुनिया के हर उस कोने में टेस्ट शतक जड़ा है, जहां उन्होंने चार या इससे ज्यादा टेस्ट खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया में रूट ने 14 टेस्ट खेले हैं और एक भी शतक नहीं लगाया है।

सबसे ज्यादा बार एक कैलेंडर ईयर में पांच या इससे ज्यादा टेस्ट शतक

खिलाड़ीसालकितनी बार
मैथ्यू हेडन2001, 2002, 2003, 20054
रिकी पोंटिंग2002, 2003, 2005, 20064
जैक कैलिस2004, 2007, 20103
स्टीव स्मिथ2014, 2015, 20173
जो रूट2021, 2022, 2024**3