छत्तीसगढ़

लोकसभा-विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दो राज्यों में घोषित किए उम्मीदवार, जानें

Bye Elections Congress announces candidates for states Maharashtra and Meghalaya news and updates

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी उपचुनाव के मद्देनजर दो राज्यों में टिकटों का बंटवारा कर दिया है। पार्टी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए रवींद्र वसंतराव चव्हाण को टिकट दिया है। वहीं, मेघालय की विधानसभा उपचुनाव में जाने वाली गांबेगरे सीट से जिंगजांग एम मारक को उम्मीदवार बनाया है। 

नांदेड़ लोकसभा सीट पर क्यों हो रहा उपचुनाव?
देश में जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें एक सीट नांदेड़ की है। महाराष्ट्र की यह सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से रिक्त हुई है। गौरतलब है कि इस सीट पर उनके बेटे को ही टिकट दिया गया है। 

गांबेगरे विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वजह क्या?
कांग्रेस विधायक सलेंग ए संगमा के सांसद बनने के कारण मेघालय की गांबेगरे सीट खाली हुई है। अब इस सीट पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है।

14 राज्यों की दो लोकसभा-48 विधानसभा सीटों पर होने हैं चुनाव
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दिया है। इसके साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे।