छत्तीसगढ़

कोरबा: बिजली के खंभे से चिपका पति, बचाने के लिए गई पत्नी, वो भी चिपक गई; दोनों की मौत

कोरबा। जिले में शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक दंपती की मौत हो गई। उनका 8 साल का एक बेटा है। जो अब अनाथ हो गया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के मनगांव का है।

आदर्श नगर में दुर्योधन महंत और उसकी पत्नी पार्वती महंत किराए के मकान में रह रहे थे। उनके मकान के पास एक बिजली का खंभा है। दुर्योधन उस खंभे के पास गया, तो उसे करंट लग गया। उसे बचाने के लिए पत्नी दौड़ी, तो वो भी चिपक गई।

आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि, ऐसे खतरनाक खंभों की जांच करें, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।