Home » राष्ट्रीय » BJP की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से 2 नाम:सांसद रूप कुमारी चौधरी महिला मोर्चा अध्यक्ष, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से 2 नाम:सांसद रूप कुमारी चौधरी महिला मोर्चा अध्यक्ष, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 अगस्त 2026 को नई टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कुल 69 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।

BJP की नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण जगह मिली है। सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान

नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। भाजपा की नई टीम में विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में राजस्थान की वसुंधरा राजे, उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत, दिल्ली के राम माधव और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी दी गई है।

नई टीम में पीयूष गोयल को जगह

इसके साथ ही नई टीम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को जगह मिली है। उन्हें कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले राजेश अग्रवाल इस पद पर थे। वहीं तरुण चुग मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ को भी मिली अहम जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ से सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने को प्रदेश संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पार्टी के भीतर इसे राज्य में संगठनात्मक मजबूती और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।

दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।
दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।

दीपक म्हस्के बने राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक

वहीं, दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी देकर भाजपा ने डिजिटल रणनीति को और मजबूत करने का संकेत दिया है। म्हस्के लंबे समय से पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

इसके अलावा भाजपा ने अपने विभिन्न मोर्चों में भी बदलाव किया है। युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चों के लिए भी नए राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पार्टी का मानना है कि नई टीम आगामी चुनावों और संगठन विस्तार की रणनीति को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं, यूपी से 3

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें वसुंधरा राजे, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन दोशी, डॉ. भारती पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। कविता पाटीदार, फांग्नोन कोन्यक और संगीता यादव को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।

सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश की 3 महिलाओं का है, जबकि महाराष्ट्र की 2 और बाकी राज्यों की 1-1 महिला हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
क्र. नाम राज्य
1 वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान
2 तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड
3 राम माधव दिल्ली
4 बैजयंत जय पांडा ओडिशा
5 डी. पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश
6 रेखा वर्मा उत्तर प्रदेश
7  वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी गुजरात
8  (डॉ.) भारती प्रविण पवार महाराष्ट्र
9 सरदार मनप्रीत सिंह बादल पंजाब
10 लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश
11 प्रो. एस. नागराज कर्नाटक
12 प्रो. तारिक़ मंसूर उत्तर प्रदेश
13 श्रीमती (डॉ.) मधुचंद कर पश्चिम बंगाल
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)
क्र. नाम राज्य
1 बी.एल. संतोष दिल्ली
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)
1 शिवप्रकाश मुंबई
2 सौदान सिंह चंडीगढ़
राष्ट्रीय महामंत्री
क्र. नाम राज्य
1 विनोद तावड़े महाराष्ट्र
2 सुनील बंसल दिल्ली
3 बिप्लव कुमार देब त्रिपुरा
4 स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश
5 डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान
6 गजेंद्र पटेल मध्य प्रदेश
7 हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश
8 संजय भाटिया हरियाणा
राष्ट्रीय मंत्री
क्र. नाम राज्य
1  कविता पाटीदार मध्य प्रदेश
2 के. सुरेंद्रन केरलम्
3 डॉ. भोला सिंह उत्तर प्रदेश
4 डॉ. प्रदीप वर्मा झारखंड
5 जगदीश ईश्वरभाई पटेल गुजरात
6 डॉ. संदीप पाठक दिल्ली
7  फांग्नोन कोन्याक नागालैंड
8  संगीता यादव उत्तर प्रदेश
9 अनिल एंटनी केरलम्
10 डॉ. एम. वेंकटेशन तमिलनाडु
11 मनोज तिग्गा पश्चिम बंगाल
12 सिद्धार्थ शंभु बिहार
13 डॉ. स्वदेश सिंह दिल्ली
14 सुगांका देव बर्मन असम
15 रोहन गुप्ता गुजरात
16 जय प्रकाश दिल्ली
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
क्र. नाम राज्य
1 पीयूष गोयल महाराष्ट्र
राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष
1 राजेश मंगल राजस्थान
राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी
क्र. नाम राज्य
1 तरुण चुघ पंजाब
राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री
1 महेंद्र पांडे उत्तराखंड
नार्थ ईस्ट संयोजक
क्र. नाम राज्य
1 डॉ. संबित पात्रा ओडिशा
नार्थ ईस्ट सह-संयोजक
1 राजीव बब्बर दिल्ली
प्रकोष्ठ संकुल संयोजक
क्र. नाम राज्य
1 विष्णु दत्त शर्मा मध्य प्रदेश
प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक
1 ऋतुराज सिन्हा बिहार
2 विष्णु वर्धन रेड्डी आंध्र प्रदेश
मोर्चा अध्यक्ष
क्र. मोर्चा नाम राज्य
1 युवा मोर्चा डॉ. हेमांग जोशी गुजरात
2 महिला मोर्चा  रूप कुमारी चौधरी छत्तीसगढ़
3 ओबीसी मोर्चा अमरपाल मौर्य उत्तर प्रदेश
4 किसान मोर्चा बंसीलाल गुर्जर मध्य प्रदेश
5 एससी मोर्चा शिवेश कुमार राम बिहार
6 एसटी मोर्चा डॉ. मन्नालाल रावत राजस्थान
7 अल्पसंख्यक मोर्चा कुंवर बासित अली उत्तर प्रदेश
मीडिया संयोजक
क्र. नाम राज्य
1 अनिल बलूनी उत्तराखंड
मीडिया सह संयोजक
1 आशीष ऊषा अग्रवाल मध्य प्रदेश
2 प्रदीप भंडारी दिल्ली
3 सिद्धार्थ यादव दिल्ली
सोशल मीडिया संयोजक
क्र. नाम राज्य
1 दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़
सोशल मीडिया सह संयोजक
1  प्रीति गांधी महाराष्ट्र
2 शिवानंद द्विवेदी दिल्ली
3 आलोक भट्ट उत्तराखंड
4  अरुण यादव हरियाणा
Facebook
X
WhatsApp
Telegram