छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या, आंगन में फेंका शव, मामूली बात पर हुआ था विवाद, 2 आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में मामूली विवाद के चलते 2 लोगों ने मिलकर एक अधेड़ की हत्या कर दी। युवक का गला घोंटकर दूसरे ग्रामीण के घर के बाहर फेंक दिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोंडागांव ​​​​​​​जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के बदेसोहंगा के रहने वाले रविवाल मंडावी (50) की हत्या हुई है। गांव के ही रहने वाले सदननाथ कोर्राम (45) और कुंजुलाल कोर्राम (35) ने मामूली विवाद के चलते गला घोंट दिया। बताया जा रहा है कि, 9 सितंबर को रविलाल इन दोनों ग्रामीणों के साथ कहीं गया हुआ था। फिर किसी मामले को लेकर तीनों के बीच विवाद हुआ था।

गुस्साए सदननाथ और कुंजुलाल ने रविलाल की पिटाई करनी शुरू कर दी। फिर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद रात में शव को गांव के लिए एक दूसरे ग्रामीण के घर के बाहर आंगन में फेंक दिया था। इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई थी।

दोनों आरोपियों को पहले संदेह के आधार पर पकड़ा गया था। क्योंकि इससे पहले भी रविलाल के साथ इनका विवाद हो चुका था। फिर, जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने हत्या का राज खोल दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें 10 सितंबर को न्यायालय में पेश कर जगदलपुर जेल में भेज दिया गया है।