Home » राष्ट्रीय » रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने, ऑपरेशन सिंदूर में भी थे सक्रिय

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने, ऑपरेशन सिंदूर में भी थे सक्रिय

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में बुधवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का चयन हो गया। चयन समिति ने सीईओ के पद के लिए तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा गया और ट्रस्ट ने आज सेवानिवृत वायुसेना के अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को सीईओ नियुक्त किया है।

अयोध्या के राम मंदिर के ट्रस्ट के पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया गया है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO बनाया गया है। वह वायुसेना के पश्चिमी कमान के चीफ रहे हैं।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram