
ईरान ने ट्रंप के अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू के दावे को किया खारिज
तेहरान । ईरान ने अमेरिकी पायलट के सफल रेस्क्यू के ट्रम्प के दावे को खारिज कर दिया है। ईरान मीडिया ने दावा किया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन फेल हो गया और अमेरिकी विमान व हेलिकॉप्टर मार गिराए गए। ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिकी सेना ने दर्जनों हथियारबंद विमान भेजकर पायलट को सुरक्षित निकाल लिया।












