छत्तीसगढ़

एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर पर ग्रामीणों का हमला, गंभीर घायल; सड़क निर्माण के विरोध में हुई ज़ोरदार पत्थरबाजी

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के अमगांव एसईसीएल क्षेत्र के ग्राम पटना में एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर विजय कुमार पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में वे बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें विश्रामपुर एसईसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना एसईसीएल द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण के विरोध

छत्तीसगढ़: DSP की बेटी को गैंगरेप की धमकी, आदिवासी संस्कृति पर बनाती हैं कंटेंट; 5 गिरफ्तार

रायपुर। प्रदेश की कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप और अपहरण की धमकी दी गई। इंस्टाग्राम के एक कथित नशा मुक्ति ग्रुप में लड़के निवेदिता की फोटो शेयर कर उससे गैंगरेप की बात कर रहे थे। इस साजिश की चैट निवेदिता तक पहुंची, जिससे मामला सामने आया। निवेदिता के पिता पुलिस विभाग

छत्तीसगढ़: RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून (RTE) को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि RTE के तहत बच्चों को प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। बता दें कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाने पर RTE के तहत बच्चों

छत्तीसगढ़: नया धर्म स्वातंत्र्य कानून आज से लागू, धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद, मददगारों को भी होगी जेल; राज्यपाल ने किए हस्ताक्षर

रायपुर । प्रदेश में आज से नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू हुए इस कानून में अवैध धर्मांतरण के मामलों में कड़े दंड का प्रावधान किया गया है। अब बल, प्रलोभन, धोखाधड़ी या गलत जानकारी देकर धर्म परिवर्तन कराने पर दोषियों को 7 से 10 साल तक

छत्तीसगढ़: 5000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में टॉयलेट नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- यह शर्मनाक; शिक्षा विभाग के सचिव से मांगा जवाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के 5,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग शौचालय नहीं होने पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने चिंता जताई है और इसे शर्मनाक बताया है। हाईकोर्ट ने कहा कि पहले दिए गए निर्देशों के बावजूद सुधार की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। डिवीजन बेंच ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को

छत्तीसगढ़: जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, शंकर ठाकुर बने प्रमुख अभियंता, कई मुख्य अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस संबंध में जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में प्रमुख अभियंता से लेकर कई मुख्य अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, शंकर ठाकुर (मुख्य अभियंता, सिविल) को अस्थायी रूप

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी ने रची थी साजिश, हाईकोर्ट बोला- ‘आकाश चैनल के डायरेक्टर ने शूटर को दिए थे 5 लाख’

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने हाईप्रोफाइल राम अवतार जग्गी हत्याकांड में 23 साल बाद पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। डिवीजन बेंच ने अमित जोगी को क्लीन चिट देने वाले CBI स्पेशल कोर्ट के फैसले को

छत्तीसगढ़: पति को गले लगाया, फिर फांसी पर झूली नवविवाहिता; 19 साल के युवक से ढाई महीने पहले हुई थी शादी

सरगुजा।  जिले में 18 साल की नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहले पति को घर बुलाया, तबीयत खराब होने की बात कही, उसे गले लगाया और अचानक खुद को कमरे में बंद कर लिया। दरवाजा नहीं खोलने पर परिजन छप्पड़ तोड़कर अंदर गए। नवविवाहिता साड़ी के फंदे से लटकी हुई

गेवरा रोड-रायपुर मेमू समेत 10 ट्रेनें रद्द; पैसेंजर बनकर चलेगी हसदेव; देखें लिस्ट

बिलासपुर। हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने दस ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। वहीं दो ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त और शुरू होगी। रेलवे प्रबंधन ने बताया है कि बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी

छत्तीसगढ़: वाहनों की मामूली टक्कर के बाद शुरू हुए विवाद ने लिया सांप्रदायिक तनाव का स्वरूप, मारपीट व तोड़फोड़; दूसरे पक्ष ने रैली निकाल की आगजनी

सरगुजा।  जिले के डूमरडीह में वाहनों की मामूली टक्कर के बाद शुरू हुए विवाद ने सांप्रदायिक तनाव का स्वरूप ले लिया। फार्म हाउस में घुसकर हिंदू युवक के साथ मारपीट के बाद मुस्लिम समुदाय के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इधर हिंदू समाज के लोगों ने डूमरडीह में रैली निकाल आटो और गुमटी को