
हंतावायरस से अब तक तीन लोगों की मौत, WHO ने आठ केस होने की पुष्टि की
जिनेवा। दुनिया एक बार फिर एक खतरनाक वायरस को लेकर सतर्क हो गई है। अर्जेंटीना से रवाना हुए क्रूज जहाज एमवी होंडियस पर हंतावायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कई देशों में हड़कंप मच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पुष्टि की है कि जहाज से जुड़े पांच लोगों में संक्रमण मिला है।













