कोलकाता । कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। घटना में कई लोग घायल हुए हैं और इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, बंगाल की मंत्री डॉ. शशि पांजा ने दावा किया कि पीएम की रैली में जाते समय बीजेपी के समर्थकों ने उनके आवास पर हमला किया. उनका कहना है कि उनके घर को निशाना बनाया गया.
डॉ. पांजा ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थकों को लेकर जा रही बसों में पहले से ही पत्थर रखे हुए थे, जिन्हें बाद में उनके घर पर फेंका गया.
इस घटना में BJP के नॉर्थ कोलकाता जिला अध्यक्ष तमोघ्नाय घोष भी घायल बताए जा रहे हैं.



