Home » Blog » छत्तीसगढ़: बजट सत्र का 11वां दिन आज, प्रश्नकाल में मंत्रियों से होंगे सवाल, मुख्यमंत्री के विभागों की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़: बजट सत्र का 11वां दिन आज, प्रश्नकाल में मंत्रियों से होंगे सवाल, मुख्यमंत्री के विभागों की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। आज सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिल सकती है।

प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। साथ ही सदन में राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी पढ़ी जाएगी।

इसके अलावा विधानसभा में विधायक धरमलाल कौशिक और बालेश्वर साहू विभागीय मंत्रियों का ध्यानाकर्षण कराएंगे। वहीं विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी और अटल श्रीवास्तव द्वारा याचिकाओं की प्रस्तुति की जाएगी।

वहीं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और केदार कश्यप के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में चर्चा की जाएगी।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram