देश के बड़े कारोबारी और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से छापेमारी की जा रही है। समाचार एजेंसी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की ओर से यह तलाशी अभियान फेमा के नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले में चलाया जा रहा है।
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को वेदांता समूह के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ईडी ने कई जगहों पर छापेमारी की। कारोबारी अनिल अग्रवाल के वेदांता समूह पर ईडी ने फेमा उल्लंघन मामले में यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि ये तलाशी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन की जांच का हिस्सा हैं। मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है। कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
समूह की प्रमुख कंपनियों में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, केयर्न इंडिया और वेदांता एल्युमिनियम शामिल हैं। भारत के साथ-साथ अफ्रीका और अन्य देशों में भी इसका कारोबार फैला हुआ है। भारत में एल्युमीनियम और जस्ता उत्पादन के क्षेत्र में वेदांता अग्रणी कंपनियों में गिनी जाती है।




