Home » राजनीति » अमेठी में राहुल बोले- ‘देश में बिजनेस बंद हो रहे, गैस नहीं, रोजगार नहीं, युवा डिप्रेशन में, और मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे’

अमेठी में राहुल बोले- ‘देश में बिजनेस बंद हो रहे, गैस नहीं, रोजगार नहीं, युवा डिप्रेशन में, और मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे’

रायबरेली/ अमेठी। राहुल गांधी ने रायबरेली में बुधवार को कहा कि जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।

कांग्रेस सांसद ने कहा, “अब आर्थिक तूफान आ रहा है। मोदी आपको बचा नहीं पाएंगे। याद रखना, जैसे कोविड और नोटबंदी के समय रोए थे, कहा था- मुझे फांसी पर लटका देना। वैसे ही टीवी पर फिर आएंगे। हाथ जोड़ेंगे। रोएंगे। कहेंगे- मेरी गलती नहीं है।”

राहुल की रायबरेली में 5 बड़ी बातें

इसके बाद राहुल अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा- आर्थिक तूफान सिर पर है। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। PM हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।इटली की पीएम मेलोनी को नरेंद्र मोदी टॉफी खिला रहे हैं। ये बीजेपी वाले मेरा मजाक उड़ाते हैं। जो आर्थिक दीवार उन्हें खड़ी करनी थी। उन्होंने नहीं की। अब मेलोनी के साथ वीडियो बना रहे हैं। मजाक चल रहा है।

राहुल की अमेठी में 3 बड़ी बातें

राहुल दो दिन के दौरे पर 19 मई (मंगलवार) को रायबरेली पहुंचे थे। बुधवार दोपहर 2 बजे रायबरेली से अमेठी पहुंच गए हैं। यहां संजय गांधी अस्पताल में मरीजों से मुलाकात करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा है। इससे पहले, वे 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे।

भाजपा अध्यक्ष का पलटवार, कहा- यह अराजकतावादी मानसिकता

राहुल के गद्दार वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- यह उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। पीएम के नेतृत्व में आतंकवाद पर लगाम लगा। क्या नक्सलवाद को खत्म करना गद्दारी है? क्या देश की जमीन को सुरक्षित रखना गद्दारी है?

वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी सत्ता न मिलने के कारण निराशा हैं। वे पीएम मोदी को गाली नहीं दे रहे हैं, बल्कि देश को गाली दे रहे हैं।

राहुल ने X पर लिखा- मोदी इटली में टॉफी बांट रहे

राहुल ने लिखा- आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। PM हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram