कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में कोयला घोटाला को लेकर मीडिया में प्रसारित खबरों पर एसईसीएल के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. सनीश चन्द्र ने प्रबंधन की तरफ से बयान जारी किया है।
उन्होंने कहा है कि पुरानी जानकारियों के आधार पर आवेदक/आरटीआई कार्यकर्ता ने यह शिकायत की है, जबकि यहां पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य हो रहा है।
गौरतलब है कि कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयले के गायब होने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दस्तावेजों के साथ शिकायत की गई है। पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता के द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार यह 2100 करोड़ से अधिक की कीमत का करीब 70 लाख टन कोयला घोटाला है। इसकी प्रति शिकायतकर्ता ने उपलब्ध कराई है।



