Home » राष्ट्रीय » कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे चला प्रदर्शन, अभिजीत बोले- 5 दिन में शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो अगले शनिवार फिर आएंगे जंतर-मंतर

कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे चला प्रदर्शन, अभिजीत बोले- 5 दिन में शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो अगले शनिवार फिर आएंगे जंतर-मंतर

नई दिल्ली । NEET पेपर लीक समेत कई परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अगले 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।

अभिजीत के साथ शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारी विरोध में शामिल हुए। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग और माता-पिता भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए।

अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

सोनम वांगचुक ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का किया समर्थन

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक और सीबीएसई मूल्यांकन विवाद समेत परीक्षा गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए किया जा रहा है। वांगचुक ने कहा कि उनका मुद्दा सिर्फ नीट या सीबीएसई तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि वह पिछले चार दशकों से दूरदराज के सरकारी स्कूलों की शिक्षा सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हालात नहीं बदलने से निराशा बढ़ी है।

हाथ में गुलाब का फूल लेकर सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पहुंचे

प्रदर्शन के दौरान 6 लोग हिरासत में

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रदर्शन के समर्थकों और विरोधियों के बीच तनाव हो सकता है। इसी के चलते कुछ लोगों को एहतियाती हिरासत में लिया गया।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram