Home » कोरबा » कोरबा: गर्लफ्रेंड के शराब पीने से परेशान था, इसलिए मार डाला, बॉयफ्रेंड ने सेप्टिक टैंक में छिपाई थी लाश, लिव-इन पार्टनर अंबिकापुर से अरेस्ट

कोरबा: गर्लफ्रेंड के शराब पीने से परेशान था, इसलिए मार डाला, बॉयफ्रेंड ने सेप्टिक टैंक में छिपाई थी लाश, लिव-इन पार्टनर अंबिकापुर से अरेस्ट

कोरबा। कोरबा में गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाने वाले लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने मंगलवार को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गर्लफ्रेंड शराब की आदी थी और अक्सर घर से बाहर चली जाती थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में बॉयफ्रेंड ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह खाना बनाने लगा।

खाना खाने के बाद उसने देखा कि गर्लफ्रेंड के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद उसने शव को सेप्टिक टैंक में डालकर छिपा दिया और भाग निकला, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।

महिला की लाश सड़ चुकी है, उससे बदबू आ रही थी। - Dainik Bhaskar
महिला की लाश सड़ चुकी है, उससे बदबू आ रही थी।

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, संतोषी की शादी 2001 में कोरबा जिले के करतला क्षेत्र में हुई थी। उसके 4 बच्चे हैं, लेकिन करीब 15 साल पहले पति की मौत के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। इसके बाद करीब 2 साल से वह मनोज के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। मनोज की पत्नी की भी मौत हो चुकी है।

रक्षाबंधन वाले दिन संतोषी मायके नहीं पहुंची। इसके बाद उसके परिजनों को शक हुआ। भाइयों ने मनोज से संतोषी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह 2 दिन पहले ही अपने घर चली गई है। इसके बाद भी कई दिनों तक संतोषी का पता नहीं चला।

पुलिस ने आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है।

घर में ताला, सेप्टिक टैंक से आ रही थी बदबू

19 सितंबर को संतोषी का भाई रामभरोसे और बाकी परिजन मनोज के घर पहुंचे। घर में ताला लगा था और मनोज भी फरार था। घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक से तेज बदबू आ रही थी। टैंक का ढक्कन भी आधा खुला था। शक होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक खोला गया। इसमें एक सड़ी-गली लाश मिली, जिसकी पहचान संतोषी के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की।

मोबाइल लोकेशन से अंबिकापुर पहुंची पुलिस

इस बीच पुलिस को आरोपी की मोबाइल लोकेशन अंबिकापुर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम अंबिकापुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा ले आई। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि दोनों के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था।

घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने डंडे से गर्लफ्रेंड की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram