Home » कोरबा » कोरबा: बोलेरो में लगी आग, बाल-बाल बची 7 महिलाएं, कार ऑटोमेटिक लॉक हुआ, ड्राइवर ने सूझबूझ से दरवाजा खोला, गाड़ी जलकर ख़ाक

कोरबा: बोलेरो में लगी आग, बाल-बाल बची 7 महिलाएं, कार ऑटोमेटिक लॉक हुआ, ड्राइवर ने सूझबूझ से दरवाजा खोला, गाड़ी जलकर ख़ाक

कोरबा। कोरबा के ढेलवाडीह में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के ठेके पर लगे एक बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में सवार सात महिलाएं बाल-बाल बचीं।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो नियो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीक्यू 2534 सिंघाली परियोजना में मैनेजर साधराम खुंटे के आवागमन के लिए ठेके पर लगी थी। उनके परिवार की महिलाएं और अन्य सदस्य इसी वाहन में सवार होकर कहीं जा रहे थे।

चलती गाड़ी में लगी आग

ढेलवाडीह चौक से लगभग 500 मीटर आगे गोठान के पास पहुंचते ही वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति भांपते हुए चालक ने तुरंत बोलेरो रोक दिया और सभी को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन के दरवाजे ऑटोमेटिक लॉक हो गए और खुल नहीं रहे थे। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए एक दरवाजे को जोर से झटका देकर खोला और अंदर फंसी सभी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

सभी लोगों के वाहन से बाहर निकलते ही कुछ ही पलों में बोलेरो में आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे। चालक की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। मार्च महीने की शुरुआत में ही गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पंहुचा है | ऐसे में गाड़ियों में अचानक लगने वाली आग काफी भयानक रूप ले सकता है|

रात करीब सात बजे वाहन मालिक साबिर, जो कोरबा के निवासी हैं, मौके पर पहुंचे और जली हुई कार को वहां से हटवाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers