कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंगा मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर यात्रियों से भरी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई जहां इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. इसकी सूचना 112 और एंबुलेंस को दी गई, वहीं पसान थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की कार्यवाही शुरू की।
बताया जा रहा है कि जय श्री बस पेंड्रा से कोरबा के लिए सुबह निकली हुई थी. 52 सीटर बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे. इस बस में पेंड्रा के अलावा कोरबा जिले के यात्री यात्रा कर रहे थे, जहां पसान थाना क्षेत्र के लैंगा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर सामने से आ रहा था. ट्रेलर वाहन यात्री बस के चालक दिशा की ओर ठोकर मारते हुए आगे निकल गया जहां बस के एक साइड के परखच्चे उड़ गये। इस हादसे में आधा दर्जन लोगों को चोट आई है, जिसमें चार लोगों को गंभीर चोट लगने की वजह से पसान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया और उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्री बस पर सवार लोग चीख पुकार मचाने लगे। बस पर सवार कर रहा है यात्रियों की माने तो अगर आमने-सामने भिड़ंत होती तो इसमें कई लोगों की जान भी जा सकती थी फिर भी जिस हिसाब से एक्सीडेंट हुआ उसे देख कर उनकी रूह कांप गई। इस यात्री बस में कोरबा के लोग भी सवार थे जो पेंड्रा से वापस आ रहे थे. इस घटना के बाद घायल लोगों के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी, जो मौके पर पहुंचे। वह इस हादसे के बाद पसान थाना पुलिस में ट्रेलर वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।



