Home » कोरबा » कोरबा: लबेद के आसपास देखा गया 9 हाथियों का दल, ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की सलाह; ड्रोन से रखी जा रही नजर

कोरबा: लबेद के आसपास देखा गया 9 हाथियों का दल, ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की सलाह; ड्रोन से रखी जा रही नजर

कोरबा।  जिले के करतला वन मंडल के जंगल में करीब 9 हाथियों का दल घूम रहा है। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट हो गया है। चचिया और चिकनीपाली के बाद हाथियों का झुंड लबेद के आसपास देखा गया है। विभाग की टीम ड्रोन कैमरे की मदद से हाथियों की लोकेशन पर नजर रख रही है।

हाथियों से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम गांव-गांव जाकर मुनादी करा रही है। लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की चेतावनी दी जा रही है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों के करीब जाने या उन्हें परेशान करने से बचने की अपील की है।

 - Dainik Bhaskar

शाम के बाद जंगल जाने से बचें ग्रामीण

वन विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे शाम के बाद जंगल में न जाएं। खेतों में अकेले न रहें और बच्चों को भी जंगल से दूर रखें। यदि कहीं हाथियों का दल दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे भगाने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

 - Dainik Bhaskar

ड्रोन से हाथियों की लोकेशन ट्रैक कर रहा विभाग

वन विभाग ड्रोन कैमरे की मदद से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है, जिससे उनकी लोकेशन का पता लगाकर संभावित घटनाओं को रोका जा सके। विभाग के अनुसार, फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और वन विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram