Home » कोरबा » कोरबा: 300 मीटर OHE कॉपर कैटेनरी वायर चोरी मामले का पर्दाफाश, सुरक्षा गार्ड समेत तीन गिरफ्तार; खदान में मारपीट करने वाला भी गिरफ्तार

कोरबा: 300 मीटर OHE कॉपर कैटेनरी वायर चोरी मामले का पर्दाफाश, सुरक्षा गार्ड समेत तीन गिरफ्तार; खदान में मारपीट करने वाला भी गिरफ्तार

कोरबा। बांकीमोंगरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी की गिरफ्तार की है. पहली कार्रवाई घुड़देवा में 3 लाख रुपये की कीमत के रेलवे कॉपर वायर चोरी मामले से जुड़ी है. वहीं अन्य मामला SECL सिंघाली खदान का है, जहां घुसकर मारपीट की गई. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

गार्ड ही निकला चोर

बांकी थाना के घुड़देवा में 3 लाख का कॉपर तार चोरी का आरोपी समेत जब्त किया गया है. 31 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 30-31 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने गेवरा से पेण्ड्रा रोड जाने वाली नई रेलवे लाईन परियोजना के घुड़देवा क्षेत्र से 300 मीटर OHE कॉपर कैटेनरी वायर चोरी कर ली. इसकी कीमत 3 लाख रुपये बताई गई. मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की, इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तार को सिद्ध कबाड़ी ने बेचा है.

हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सिद्ध कुमार बघेल ने बताया कि उसने गुलशन बर्मन और गिरीलाल पटले से चोरी का माल लिया था, और उसे किरण कबाड़ी दुकान के आकाश साहू को बेचा था. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि गुलशन बर्मन रेलवे में सुरक्षा गार्ड का काम करता था. पुलिस ने तीन पहिया बाइक को जब्त किया है.

SECL सिंघाली खदान में मारपीट

दूसरा मामला SECL सिंघाली खदान का है, जहां बदमाशों ने घुसकर मारपीट की है. प्रार्थी ने शिकायत में बताया था कि वह अपने साथी  माखन यादव, जगतराम यादव, रमेश पटवा और घुमान दास के साथ सिंघाली खदान वर्कशॉप में तैनात था. रात करीब 8:30 बजे आरोपी आरोपी सोना उर्फ विरेन्द्र, परमेश्वर, तखत और विजय चोरी की नीयत से प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे और गाली-गलौज, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. इस मामले में आरोपी विरेन्द्र कुमार पाटले उर्फ सोना पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Facebook
X
WhatsApp
Telegram