Home » कोरबा » कोरबा: हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, हाइवा चालक की मौके पर ही मौत; काफी मशक्कत के बाद निकाला गया केबिन में फंसे ड्राइवर का शव

कोरबा: हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, हाइवा चालक की मौके पर ही मौत; काफी मशक्कत के बाद निकाला गया केबिन में फंसे ड्राइवर का शव

कोरबा।  जिले में सोमवार तड़के हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में हाइवा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

 - Dainik Bhaskar

दर्री थाना के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। दर्री थाना के पास हाइवा और ट्रेलर आपस में टकरा गए। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज बताई जा रही है। टक्कर के बाद हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी कोशिश के बाद ड्राइवर के शव को केबिन से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर उसके मालिक से संपर्क कर रही है, ताकि ड्राइवर की पहचान हो सके।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

दर्री क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण रखने और सड़क सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram