Home » कोरबा » जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक हटाओ स्टील अपनाओ अभियान का किया आयोजन

जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक हटाओ स्टील अपनाओ अभियान का किया आयोजन

 

कोरबा । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से प्लास्टिक हटाओ – स्टील अपनाओ अभियान का सफल आयोजन कोरबा के विभिन्न स्थानों में किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद नागरिकों को स्टील की पानी की बोतलों का वितरण किया गया तथा उन्हें प्लास्टिक बोतलों के दुष्प्रभावों एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि प्लास्टिक बोतलों के लगातार उपयोग से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं, जबकि स्टील की बोतलें सुरक्षित, टिकाऊ, पुनः उपयोग योग्य एवं पर्यावरण के अनुकूल विकल्प हैं।

इस अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल के सदस्यों ने नागरिकों से दैनिक जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग कम करने तथा पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम को आमजन का उत्साहपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ तथा लाभार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए जेसीआई कोरबा सेंट्रल का आभार व्यक्त किया।

यह अभियान केवल स्टील बोतलों के वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण एवं अपने स्वस्थ के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक प्रयास है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अमितेश पोद्दार प्रोजेक्ट डायरेक्टर, सीए त्रिलोकी नाथ बजाज अध्यक्ष, सीए अभिषेक अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष, प्रवेश अग्रवाल, अंश अग्रवाल, नितेश मोदी, सीए पलाश रेलवानी, अभिषेक अग्रवाल, सीए अंकित अग्रवाल एवं जेसीआई कोरबा सेंट्रल के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram