मुंबई। टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले 3 शूटरों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। इनमें से दो लोगों के रविवार को अभिनेता पर गोली चलाने वालों में शामिल होने की आशंका है।
शुरुआती खुफिया जानकारी से पता चला है कि वह पुलिस से बचने की कोशिश में ट्रेन से मुंबई से भाग गए थे। तीनों महाराष्ट्र की सीमा पार करके पड़ोसी राज्य गुजरात में दाखिल हो गए थे।शूटरों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से यात्रा करते समय पकड़ लिया गया है।
इनमें से दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो ने फायरिंग की। मुंबई क्राइम ब्रांच राजस्थान, गुजरात में कई जगह छापेमारी कर रही है।
पुलिस के मुताबिक फायरिंग के बाद आरोपी एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी होते हुए भागे। उन्होंने अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़ी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए।
पुलिस ने यह बाइक बरामद कर ली है। तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपियों ने वारदात से पहले टाइगर की गतिविधियों की रेकी की थी। उन्हें पता था कि एक्टर हर रविवार जुहू के फुटबॉल ग्राउंड आते हैं।
पुलिस के मुताबिक, टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई। फायरिंग में उनके ड्राइवर को भी चोट लगी। टाइगर की कार पर शाम 7 बजे 3 लोगों ने फायरिंग की थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। 4 साल में सलमान खान समेत 8 एक्टर्स-सिंगर्स पर अटैक हो चुका है।




