Home » राष्ट्रीय » दिल्ली के मोतीबाग में गिरी चार मंजिला इमारत, 50-60 छात्रों के फंसे होने की खबर; तीन निकाले गए

दिल्ली के मोतीबाग में गिरी चार मंजिला इमारत, 50-60 छात्रों के फंसे होने की खबर; तीन निकाले गए

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के बीच दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई।

ताजा जानकारी के अनुसार जो इमारत गिरी है यह चार मंजिला थी और हादसे के वक्त अंदर 50 से 60 छात्रों के फंसे होने की आशंका है। बताया यह भी जा रहा है कि तीन छात्रों को निकाल लिया गया है और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिस गली में यह हादसा हुआ, वह बहुत पतली है। आसपास कई ऊंची बिल्डिंग मौजूद हैं।
जिस गली में यह हादसा हुआ, वह बहुत पतली है। आसपास कई ऊंची बिल्डिंग मौजूद हैं।

हादसे के वक्त कमरों के अंदर थे छात्र

 बिल्डिंग जो छात्र में अपने कमरों के अंदर थे, वे सभी मलबे के नीचे दब गए। फंसे हुए छात्रों की सही संख्या का पता रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच करने पर ही चलेगा। फायर ब्रिगेड और बचाव दल लगभग 15-20 मिनट से यानी इमारत गिरने के समय से ही लोगों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बचावकर्मी उन्हें बहुत मुश्किल से बाहर निकाल रहे हैं।
बिल्डिंग गिरने के बाद स्थानीय तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ हथौड़े से मलबा हटाने लगे।
बिल्डिंग गिरने के बाद स्थानीय तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ हथौड़े से मलबा हटाने लगे।

तीन दिन से हो रही बारिश के कारण कमजोर पड़ी इमारत?

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज हो गई। दोपहर 1.33 बजे पुलिस व दमकल की टीम को खबर दी गई। बताया जा रहा है कि इमारत में हॉस्टल चल रहा था।
बिल्डिंग गिरने से नीचे खड़ी गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गईं।
बिल्डिंग गिरने से नीचे खड़ी गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गईं।

डेढ़ बजे मिली दमकल को सूचना

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फायर डिपार्टमेंट की टीमें तुरंत पहुंच गईं। बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। यह हादसा नई दिल्ली के मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास सत्य निकेतन में हुआ। फायर डिपार्टमेंट को करीब डेढ़ बजे इमारत ढहने की कॉल मिली थी।
बिल्डिंग का पूरा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है।
बिल्डिंग का पूरा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram