Home » राष्ट्रीय » दिवाली की रात कई शहरों में आग से 16 लोगों की गई जान, MP में 12 की मौत; जम्मू में दर्जन भर दुकान, नागपुर में बाइक शोरूम में लगी आग

दिवाली की रात कई शहरों में आग से 16 लोगों की गई जान, MP में 12 की मौत; जम्मू में दर्जन भर दुकान, नागपुर में बाइक शोरूम में लगी आग

नई दिल्ली। दिवाली की रात देश के कई शहरों में पटाखों और अन्य कारणों से लगी आग में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लापता हैं। सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश में हुईं, जहां दो अलग-अलग घरों में आग लगने से 12 लोगों की जान चली गई।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 महीने का बच्चा भी शामिल है। वहीं, सिवनी जिले में सराफा व्यापारी के मकान में आग लगने से 6 लोगों की जान चली गई।

इसके अलावा, राजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग लापता हैं। हादसे में तीन दुकानें और कई दोपहिया वाहन जल गए। वहीं, दिल्ली के नरेला में रॉकेट पटाखा पेट में लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई।

मुंबई के लोखंडवाला में आग लगने की एक अन्य घटना में भी एक व्यक्ति की जान चली गई। जम्मू के नेहरू मार्केट में आग से 12 से ज्यादा दुकानें जल गईं, जबकि नागपुर में टीवीएस शोरूम में आग लगने से कई दोपहिया वाहन जल गए।

मध्य प्रदेश के सिवनी और कटनी जिले में आग की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के सिवनी और कटनी जिले में आग की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र के पुणे में वडगांव शेरी के एक अपार्टमेंट में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।
महाराष्ट्र के पुणे में वडगांव शेरी के एक अपार्टमेंट में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।
असम में जोनाई के सिमेन चापोरी कमर्शियल एरिया में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।
असम में जोनाई के सिमेन चापोरी कमर्शियल एरिया में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।
जम्मू के नेहरू मार्केट में गोदाम में आग लग गई। फायर टेंडर मौके पर हैं।
जम्मू के नेहरू मार्केट में गोदाम में आग लग गई। फायर टेंडर मौके पर हैं।

यूपी में 25 लाख का कबाड़ जला

उत्तर प्रदेश के बांदा में कबाड़ की दुकान में आग लगने से करीब 20-25 लाख रुपए का नुकसान हुआ। पुणे में आग की 63 घटनाएं हुईं। इनमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मुंबई के डोंगरी में झुग्गियां जलीं

मुंबई के डोंगरी इलाके में आग से कई दुकानें और झुग्गियां जल गईं, जबकि दादर के कामगार स्टेडियम में लगी आग पर दमकलकर्मियों ने 17 मिनट में काबू पा लिया। महाराष्ट्र के ठाणे में 17 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी। ठाणे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

इसके अलावा असम के जोनाई, पुणे के वडगांव शेरी, मुंबई के विद्याविहार, सिक्किम के गंगटोक में सरकारी आवास और गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram