चंडीगढ़। मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार ने आज मजदूरों को समर्पित विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया। जिसमें कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सीएम शराब पीकर सदन में आए हैं, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि एक स्टेड हेड पर इस तरह के आरोप बेहद गंभीर हैं। एल्कोमीटर मंगवाकर सभी सदस्यों का टेस्ट करवाया जाना चाहिए। इसे लेकर पक्ष विपक्ष में हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक प्रदर्शन करते हुए वेल के बीच में आ गए। कांग्रेस विधायकों ने इस बीच नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि विशेष सत्र पर सवाल उठाना गलत है। पिछले सत्र के दौरान बेअदबी के खिलाफ प्रस्ताव पास किया था जो राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू हो गया। जब कांग्रेस इस पर एतराज जाता रही थी कि राष्ट्रपति को भेजना पड़ेगा। मानसून सत्र के दौरान पूरा टाइम देंगे, जितना समय चाहिए होगा तो आपको उस विधानसभा सत्र के दौरान देंगे।






