Home » राष्ट्रीय » बड़ा खुलासा: टाइगर नहीं, सलमान थे निशाना; कड़ी सुरक्षा के चलते नहीं की फायरिंग, जानिए क्या था शूटर्स का प्लान

बड़ा खुलासा: टाइगर नहीं, सलमान थे निशाना; कड़ी सुरक्षा के चलते नहीं की फायरिंग, जानिए क्या था शूटर्स का प्लान

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुई फायरिंग मामले में नया खुलासा हुआ है। बता दें कि पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों को दिल्ली में गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर बताया कि वे अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे, लेकिन भारी सुरक्षा के कारण वे अपनी इस योजना को अंजाम नहीं दे सके।

Not tiger Shroff salman khan was target accused revealed they planned to open fire outside Salman residence
सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में बढ़ाई गई सुरक्षा।

सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ी
इन खुलासों के बाद, मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा और कड़ी कर दी है। बांद्रा पुलिस स्टेशन की एक पेट्रोलिंग वैन भी मौके पर मौजूद है। इमारत के अंदर और बाहर, तथा सड़क के दोनों तरफ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Not tiger Shroff salman khan was target accused revealed they planned to open fire outside Salman residence
फुटबॉल ग्राउंड में टाइगर श्रॉफ
कहां से मिली टाइगर के फुटबॉल खेलने की जानकारी?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंग को सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ के फैंस की पोस्ट से पता चला था कि एक्टर हर रविवार जुहू के पुष्पा नरसी ग्राउंड में फुटबॉल खेलने जाते हैं। इस दौरान उनके साथ कोई पुलिस सुरक्षा नहीं होती।जब शूटर्स ने बिश्नोई के करीबी अमित पंडित को बताया कि सलमान खान को निशाना बनाना मुश्किल है, तो गैंग ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की योजना बनाई। अमित पंडित ने ही हमले का आदेश दिया था।इसके बाद दोनों शूटर पिस्तौल लेकर जुहू के फुटबॉल ग्राउंड पहुंचे। वहां उन्होंने कुछ देर तक टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही एक्टर की कार ग्राउंड के गेट से बाहर निकली, शूटर्स ने फायरिंग शुरू कर दी।

Not tiger Shroff salman khan was target accused revealed they planned to open fire outside Salman residence
फायरिंग में बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ
पुलिस के मुताबिक, इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि हमलावर सीधे एक्टर को निशाना बनाना चाहते थे। वारदात में कुल तीन लोग शामिल थे। इनमें दो शूटर्स थे, जबकि तीसरा आरोपी भागने के लिए बाइक लेकर इंतजार कर रहा था।रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने सलमान खान के घर की रेकी की थी, लेकिन इसका असली मकसद अभी साफ नहीं है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच करेगी, क्योंकि आशंका है कि उन्होंने तस्वीरें खींचकर अपने हैंडलर्स को भेजी होंगी।

Not tiger Shroff salman khan was target accused revealed they planned to open fire outside Salman residence
टाइगर फायरिंग मामले के आरोपी
राजस्थान के कोटा से तीन आरोपी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने इस मामले में सोमवार को राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 18 साल के फूल सिंह और रेहान अंसारी के अलावा 22 साल का ऋतिक कुमार उर्फ रोशन रामू महतो शामिल हैं।तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है। मंगलवार देर रात तक सड़क के रास्ते सभी को मुंबई लाया गया, जहां पहले उनका मेडिकल चेकअप हुआ,और फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram